13 जून से बाल भवन में समर कैम्प शुरू. पहली बार बाल देख रेख केंद्रों में भी लगेगी क्लास।
समर कैम्प का लक्ष्य बच्चो की प्रतिभा को निखारना-रितु
BOL PANIPAT : 11 जून– उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया के निर्देश पर स्थानीय बाल भवन में ग्रीष्मकालीन शिविर 13 जून से शुरू होने जा रहा है। जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार बाल भवन के सौजन्य से ही ग्रीष्मकालीन शिविर की कक्षाएं बाल भवन के साथ-साथ पानीपत में शिव नगर स्थित बाल श्रमिक पुनर्वास केंद्र व मॉडल टाउन स्थित परी कुंज में भी लगाई जाएगी।
जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने बताया कि ग्रीष्मकालीन शिविर में डांस जुडो कराटे, योगा, ब्यूटी केयर, सिलाई कढ़ाई व पेंटिंग की कक्षाएं लगेगी। सभी कक्षाएं बच्चों के लिए निशुल्क होगी। जिला अधिकारी रितु राठी ने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण की ये मुहिम बच्चों के हुनर को तलाशने में मदद करती है ,इस शिविर में हर वर्ग का बच्चा सीख सकता है। रितु राठी ने बच्चों व उनके अभिभावकों को संदेश देते हुए कहा कि गर्मी की छुट्टियां व्यर्थ न जाने दें. ग्रीष्मकालीन शिविर में भेजकर अपने बच्चे की प्रतिभा को निखारें ताकि बच्चे कुछ नया सीखकर आगे बढ़ सकें । बच्चे हर मंच पर खुद को साबित कर सकें।
स्लम एरिया के बच्चों को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा
जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने बताया कि शिविर में झुग्गी झोपड़ी स्लम एरिया के बच्चों को अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा ताकि ऐसे बच्चों की प्रतिभाओं को निखार कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। शिविर में भाग लेने के लिए बच्चों के अभिभावकों को बाल भवन में बच्चों के नाम का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। शिविर के बारे में अधिक जानकारी बाल भवन के नम्बर 0180-2652527 पर ले सकते है।
सहयोग की टीम बच्चों के खानपान का उठाएगी खर्च। 25 जून तक चलेगा शिविर
सहयोग की टीम शिविर में भाग ले रहे बच्चों का रखेगी ख्याल
हर वर्ष की भांति सहयोग की टीम इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन शिविर को स्पॉन्सर करेगी। पूरे शिविर सत्र में सहयोग की टीम बच्चों के खान-पान से लेकर हर चीज का ख्याल रखेगी। सहयोग टीम से गौरव लिखा ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले अबकी बार सहयोग की टीम बच्चों के लिए बेहतर कार्य करेगी ताकि हरियाणा के तमाम जिलों के लिए पानीपत बाल भवन एक मिसाल बने और प्रत्येक जिले में ग्रीष्मकालीन शिविर के दौरान शिविर में भाग लेने वाले बच्चों के सहयोग के लिए अन्य संस्थाएं भी सामने आ सकें । हमारा मकसद गरीब बच्चों की हर संभव मदद करना है।

Comments