श्री सनातन धर्म संगठन द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया।
BOL PANIPAT : (12 जून) आज वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति नजदीक नई सब्जी मण्डी में नई कार्यकारिणी गठन के उपलक्ष में श्री कृष्ण गोपाल सेठी, प्रधान की अध्यक्षता में श्री सनातन धर्म संगठन द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में सांसद संजय भाटिया एवं प्रमोद विज विधायक मौजूद रहे। इस अवसर पर स्वामी दयानन्द सरस्वती (मुरथल) व महन्त अरूण दास जगन्नाथ धाम (हरिद्वार) ने भी सत्संग की अमृतवर्षा की और कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का हर किसी को सम्मान करना चाहिए।
नई कार्यकारिणी गठन में कृष्ण गोपाल सेठी को प्रधान, ओम ढींगड़ा को महा सचिव व उपेन्द्र दुआ को वित्त सचिव चुना गया। सांसद संजय भाटिया ने सीनियर सिटीजन क्लब के लिए सौलर पैनल का प्रस्ताव मंजूर किया। विधायक प्रमोद विज ने समिति को अपने कोष से 51000 रू देने की घोषणा की।

सनातन धर्म संगठन ने कैरम बोर्ड, चैस गेम, सुन्दर काण्ड एवं हनुमान चालीसा की पुस्तकें देने की घोषणा की। दशहरा कमेटी के अध्यक्ष भी रमेश माटा ने समिति को एक माईक सिस्टम देने की घोषणा की। समिति की तरफ से सभी विशिष्ट अतिथियों, सन्त समाज को एवं कार्यकारिणी के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष मोंगिया, पूर्व अध्यक्ष ओ.पी. चुघ, एम.एल पाहवा, एस.डी. आहुजा, एस.के. गांधी, सुभााष गर्ग, ताराचन्द कन्सोरिया, लीला कृष्ण भाटिया, एस.सी. पबरेजा, दौलत राम चुघ, दलजीत राय, सतीश अग्रवाल, माडल टाऊन सीनियर सिटीजन क्लब के सदस्य, डा. रमेश चुघ, पुरूषोत्तम शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद भोज का आयोजन किया गया।

Comments