Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


प्रेम सम्मेलन के प्रथम दिन आयोजित रक्तदान शिविर में 90 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ।

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at February 10, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 फरवरी, जन कष्ट निवारण भी भगवान की भक्ति है। भगवान जन में बसते है। हमे लोगो के कष्ट दूर करने के लिए हमे सदेव तत्पर रहना चाहिए। ये शब्द इंसार बाजार में  प्रेम मंदिर में प्रेम मंदिर के , 10 फरवरी से 13 फरवरी  तक चार दिवसीय वार्षिक प्रेम सम्मेलन के प्रथम दिन आयोजित रक्तदान , दन्त  जांच तथा आंख जांच शिविर में आए रक्तदाताओं,जांच करने वाले मरीजों तथा भक्तों को सम्बोधित करते हुए  कांता महाराजा ने अपने आशीष वचनों में कहे।

कांता महाराज ने कहा की रक्त की दो बूंद किसी का जीवन बचा सकती । इसलिए हमे रक्त दान करते रहना चाहिए ताकि किसी ने किसी की जान बचाने की हम मदद आ सके।रक्तदान  शिविर में 90 यूनिट रक्त इकठ्ठा हुआ। बड़ी संख्या में लोगो ने दंत तथा आंखों की जांच करवाई।शिविर को आयोजित करने में आदर्श एक विश्वास संस्था का सहयोग उल्लेखनीय रहा। जिसके सहयोग से जांच के बाद जरूरतमंद लोगों को दवा तथा चश्मे निशुल्क दिए गए। इसके उपरांत सायंकाल सुंदरकांड का पाठ किया गया। हरिनाम संकीर्तन तथा श्री राधा वल्लभ ने उपदेश के द्वारा अपने आशीष वचनों की वर्षा की। कांता जी  महाराज ने कहा की 13 फरवरी तक प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन तथा संत तथा महापुरुषों के आशीष वचनों का अमृत की वर्षा होती रहेगी ।

Comments