Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अन्नदान ही महादान. श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन द्वारा सक्रांति लंगर का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at September 17, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन द्वारा सक्रांति लंगर का आयोजन किया गया . जिसमें बड़ी भारी मात्रा में श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया. प्रसाद बनाने में मंदिर के सेवादार तरुण सोनी एवं उनकी पूरी टीम प्रातः 4:30 बजे से ही मंदिर परिसर पहुंच गई सभी अपनी सेवा में जुट गए आलू पूरी एवं हलवा भरपूर मात्रा में तैयार किया गया जिसका मंदिर में आने वाले हर भक्त एवं मंदिर के बाहर पंक्तियों में बैठे जरूरतमंदों में वितरण किया गया. इस अवसर पर मंदिर के प्रधान तरुण गांधी ने कहा की सुख की कामना के लिए ऋषियों ने पहले अन्न का ही दान किया था। इस दान से उन्हें पारलौकिक सुख मिला। उन्होंने विष्णुपद पाया। जो श्रद्धालु विधि विधान से अन्नदान करता है, उसे पुण्य मिलता है। हिन्दू धर्म में दान की महिमा असीम है तथा दान का विशेष महत्व है. अन्नदान ही महादान है. और शास्त्रों के अनुसार यदि कोई सबसे बड़ा दान है तो वह अन्न दान है. यह संसार अन्न से ही बना है अर्थात अन्न से ही संसार की समस्त रचनाओं का पालन होता है. संसार में अन्न एकमात्र ऐसी वस्तु है जिससे शरीर के साथ-साथ हमारी आत्मा की भी तृप्ति होती है. इसीलिए शास्त्रों में कहा गया है कि यदि आप कुछ दान करना चाहते हो तो अन्नदान करो. अन्नदान करने से हमें बहुत ही लाभ होता है. इससे पुण्य की प्राप्ति होती है. इस अवसर पर मंदिर के सभी सेवादारों ने दिल से एवं आने वाले सभी भक्तों को अपने हाथों से लंगर प्रसाद वितरण किया अनुशासन देखते ही बनता था सभी ने बड़े तरीके के साथ लंगर प्रसाद ग्रहण किया स्मरण रहे सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन पिछले कई वर्षों से मासिक संक्रांति पर लंगर करता आ रहा है कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर के प्रधान तरुण गांधी, उपप्रधान राजेश्वर गर्ग, सचिव मनोहर लाल सेतिया, खजांची करण जीत राय सेठ, सतीश मित्तल, तरुण सोनी, आर्यन लांबा, मोहित छाबड़ा, मनोज गुप्ता, मोहित तलूजा एवं पिंकू आदि सभी सेवादारों का विशेष योगदान रहा

Comments