मतलौडा आई अभियान में सहयोग करने वाले समाज सेवकों को पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित.
-अभियान के तहत 40 दिन में मतलौडा क्षेत्र में लगवाए 70 सीसीटीवी कैमरे
BOL PANIPAT : 29 अगस्त 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने जिला के थाना मतलौडा पुलिस द्वारा क्षेत्र में चलाए गए मतलौडा आई अभियान में सहयोग करने वाले समाज सेवकों को थाना मतलौडा प्रभारी ट्रेनी आईपीएस मनप्रीत सिंह सूदन की अनुशंसा पर मंगलवार को अपने कार्यालय में सम्मानित किया।
इस अवसर पर थाना मतलौडा प्रभारी ट्रेनी आईपीएस मनप्रीत सिंह सूदन व अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने इस मौके पर मुहिम में सभी के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगने से अपराधों पर काफी हद कर अंकुश लगेगा। अपराध घटीत होने पर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर पकड़ने में पुलिस को मद्द मिलेगी। सीसीटीवी कैमरा अपराधियों के हौसले को पस्त करता है। शरारती तत्वों पर विशेष रूप में से नजर रहेगी।
थाना मतलौडा प्रभारी ट्रेनी आईपीएस मनप्रीत सिंह सूदन ने पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने व आमजन को भयमुक्त माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से मतलौडा क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए गत दिनों क्षेत्र में लोगों को प्रेरित करते हुए एक अच्छी पहल की शुरूआत की थी। जिममें पहले दिन से ही आमजन का भरपूर सहयोग मिला। क्षेत्र के समाज सेवकों ने इस मुहिम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और केवल 40 दिन में ही मतलौडा सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सार्वजनिक स्थानों व गांव के मुख्य द्वार पर 70 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने मुहिम में सहयोग करने वाले समाजसेवी गांव कुराना निवासी कृष्ण जागलान, जोशी निवासी नरेंद्र नरवाल, अहर निवासी सुनील शर्मा, आसन कला निवासी पूर्व सरपंच जोगिंद्र, मतलौडा निवासर जसमेर, मतलौडा इंडस्ट्रीज जोन के अध्यक्ष पंकज बंसल, मैंम्बर राजीव अग्रवाल, मैम्बर हरिश ग्रोवर को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Comments