पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली. जवानों के साथ दौड़ लगाकर उनकी फिटनेस परखी.
-जवानों को जनता के प्रति संवेदनशील और कार्य के प्रति ईमानदार रहने के लिए किया प्रेरित
BOL PANIPAT : 10 नवंबर 2025, पुलिस लाइन में सोमवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने परेड की सलामी ली और परेड में शामिल पुलिस अधिकारियों व जवानों की वर्दी व परेड की गुणवत्ता का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ने जवानों के साथ दौड़ लगाकर उनकी फिटनेस को परखा। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्तम स्वास्थ्य के टिप्स भी दिए। साथ ही उच्च कोटी की निर्धारित वर्दी पहनने के निर्देश दिए और आमजन के साथ मधुर व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया।
एसपी भूपेंद्र सिंह ने निरीक्षण पश्चात जवानों को संबोधित किया और माननीय पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों को दोहराते हुए सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को इनकी दृढ़ता से पालना करने के निर्देश दिए।
उन्होंने एसपी भूपेंद्र सिंह ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस जवान का सशक्त और अनुशासित रहना ही विभाग की पहचान है। इस दौरान उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा, समय पालन और जनसेवा की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पुलिस की वर्दी केवल अधिकार का नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी का प्रतीक है। पुलिस विभाग का प्रत्येक जवान जनता के प्रति संवेदनशील और कार्य के प्रति ईमानदार रहे।
पीड़ित व्यक्ति की धैर्यता से सुनवाई कर शीघ्र न्याय दिलाने का प्रयास करे
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह IPS ने अधिकारियों को निर्देश दिए की थाना चौकी में स्वयं पीड़ित व्यक्ति की धैर्यता से सुनवाई कर उसे शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलाने का भरसक प्रयास करें। इससे निश्चित तौर पर समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगा। नाकाबंदी व चेकिंग के दौरान आमजन के साथ मधुर व्यवहार करें। इस प्रकार के व्यवहार से समाज में पुलिस की बेहतर छवि बनेगी। उन्होंने पुलिस कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, समयपालन और जनसेवा की भावना से कार्य करने के निर्देश दिए।
डायल 112 वाहनों का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह IPS ने डायल 112 वाहनों का निरीक्षण करते हुए लाइट, हुटर, और सहित मौजूद उपकरणों की जांच की। डायल 112 पर तैनात जवानों को रिस्पांस टाइम को सही रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स, डीएसपी ट्रैफिक सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी नवीन संधू, डीएसपी समालखा नरेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments