Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


435 ग्राम चरस तस्करी मामले में सप्लायर को काबू किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 29, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 जनवरी 2025, सीआईए टू पुलिस टीम ने 435 ग्राम चरस नशा तस्करी मामले में आरोपी सप्लायर को स्काई लार्क के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे से काबू किया। आरोपी की पहचान डीगपाल उर्फ बोबी निवासी जाखन देहरादून उत्तराखंड के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए टू पुलिस टीम ने बीते शनिवार को सिवाह बस अड्डा के सामने 435 ग्राम चरस सहित यूपी के सहारनपुर निवासी नशा तस्कर आरोपी सावेज को गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में आरोपी सावेज ने पुलिस को बताया था कि वह उत्तराखंड के देहरादून के जाखन निवासी डीगपाल उर्फ बोबी से उक्त चरस कम कीमत पर खरीदकर पानीपत में बेचने के लिए आया था।
आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए गिरफ्तार आरोपी सावेज को रविवार को माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम ने रिमांड के दौरान आरोपी सावेज की निशानदेही पर नशा तस्कर आरोपी डीगपाल को स्काईलार्क के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे से काबू किया। पूछताछ में आरोपी डीगपाल ने आरोपी सावेज को 435 ग्राम चरस 40 हजार रूपए में बेचने बारे स्वीकारा। आरोपी नशा सप्लायर डीगपाल ने चरस बेचकर हासिल की नगदी खर्च कर दी। मंगलवार को आरोपी सावेज की रिमांड अवधी पूरी होने पर उसके साथ नशा सप्लायर आरोपी डीगपाल को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments