Monday, September 7, 2026
Newspaper and Magzine


यूपी निवासी नशा तस्कर 1 किलो 2 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 7, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 07 सितंबर : पानीपत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीआईए टू पुलिस टीम ने गंदा नाला पटरी पर यूपी निवासी एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 2 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी की पहचान यूपी के बरेली जिले के करगेना निवासी मोरपाल के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करी सहित अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सीआईए टू की एक टीम रविवार शाम को गश्त के दौरान बरसत रोड पर गंदा नाला पुलिया के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक मादक पदार्थ लेकर गंदा नाला पटरी के रास्ते बबैल की तरफ आ रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात सामने से एक युवक पीठू बैग लेकर आता दिखाई दिया। युवक पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान मोरपाल पुत्र हुलासी राम निवासी प्रगति नगर करगेना बरेली यूपी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने ड्यूटी मेजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार मतलौडा जोगिंद्र धनखड़ की मौजूदगी में नियमानुसार युवक व उसके पीठू बैग की तलाशी ली। पीठू बैग से अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम का वजन करने पर 1 किलो 2 ग्राम पाया गया।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया बरेली निवासी उसका एक दोस्त अफीम बेचने का काम करता है। दोस्त के कहने पर वह यूपी से पानीपत में उसके जानकार को अफीम सप्लाई करने आया था। इसकी एवज में उसे 10 हजार रूपए मिलने थे।
आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने के साथ ही नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply