Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


आयुष्मान योजना जरूरतमंद लोगों के लिए संजीवनी : अर्चना

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 12, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आयुष्मान योजना जरूरत मंद लोगो के लिए बहुत बड़ा सहारा संजीवनी है। गरीब व्यक्ति के घर में जब कोई बीमार पड़ जाता था तब उस परिवार को इलाज की चिंताहो जाती थी। मोदी जी ने आश्युष्मान योजना लाकर उनको चिंता मुक्त किया है। ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने कांशी गिरी मंदिर में एक सभा को संबोधित करते हुए कही।

डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि आश्युषमान योजना विश्व की स्वास्थ की सबसे बड़ी जन कल्याण योजना है। अब गरीब आदमी को ईलाज कि चिंता नही है। डा अर्चना ने उज्जवाला योजना का जिक्र करते हुए कहा कि गरीब बहनों के स्वास्थ की चिंता की उनको मुफ्त गैस सिलेंडर दिए । डा अर्चना ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे बताया की मोदी जी ने गरीब लोगो के अपने घर स्वप्न पूरा किया।

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिले संयोजक डा जगजीत आहूजा ने कहा की मोदी जी पूरे विश्व में सबसे बड़े टिकाकरण अभियान चलाया हम सब के जीवन को सुरक्षित किया। डा जगजीत आहूजा ने कहा की हमे बूस्टर डोज लगवाने का आह्वान किया। डा जगजीत ने कहा आयुष्मान योजना लोगो की जिंदगी बदल रही है।। भाजपा

Comments