विकसित भारत के लिए टिकाऊ सोच जरूरी: विधान सभा स्पीकर हरविंदर कल्याण
खुद की तरक्की के साथ देश की प्रगति में योगदान दें युवा
गीता यूनिवर्सिटी में नेशनल सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन
पर्यावरण संरक्षण व नेचुरल फार्मिंग पर जोर, स्कूलों को सम्मानित किया गया
BOL PANIPAT , 18 अप्रैल। जिले के गांव नौल्था स्थित गीता यूनिवर्सिटी के सभागार में शनिवार को “नेशनल सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव-2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह कल्याण मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और विद्यार्थियों, शिक्षकों व समाज को टिकाऊ विकास की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में पहुंचने पर एसडीएम मनदीप सिंह ने बुके देकर स्वागत किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि हरविंदर कल्याण ने अपने संबोधन में कहा कि भारत लंबे समय तक गुलामी झेलने के बाद अब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपनी व्यक्तिगत प्रगति के साथ-साथ देश के विकास में भी योगदान दे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जिम्मेदार नागरिक बनें और समाज के समग्र विकास को प्राथमिकता दें।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कारों का होना भी बेहद आवश्यक है। केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण शिक्षा ही राष्ट्र को मजबूत बनाती है।
उन्होंने टिकाऊ विकास (सस्टेनेबिलिटी) पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी व्यवस्था तभी लंबे समय तक चल सकती है जब वह सुरक्षित और संतुलित हो। पृथ्वी के संसाधन सीमित हैं, इसलिए उनका विवेकपूर्ण उपयोग करना जरूरी है ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी पर्याप्त संसाधन बचाए जा सकें।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से बचते हुए नेचुरल फार्मिंग की ओर बढ़ना समय की मांग है।
उन्होंने कहा कि समाज में ऐसी सोच विकसित होनी चाहिए जिसमें व्यक्ति अपनी तरक्की के साथ दूसरों की प्रगति को भी महत्व दे।
उन्होंने प्रधानमंत्री के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि गांवों को शहरी सुविधाओं से विकसित करना ही सशक्त भारत की नींव है और इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों को सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इसमें ग्रीन कैंपस, डिजिटल एजुकेशन, खेल विकास, रिसर्च, इनोवेशन, वेस्ट मैनेजमेंट और स्टूडेंट वेलबीइंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस मौके पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।
इस मौके पर एसडीएम मनदीप सिंह,तहसीलदार नरेंद्र दलाल, पानीपत मार्केट कमेटी चेयरमैन अवतार शास्त्री, वाइस चांसलर एसपी बंसल चेयरपर्सन गीता ग्रुप इंस्टीट्यूशन गीता बंसल, प्रो वाइस चांसलर निशांत बंसल,अंकुश बंसल, प्रोफेसर मनोज,मनोज मनुज वाइस चांसलर प्रो वाइस चांसलर गुलशन चौहान प्रोवाइड चांसेल्यूलर रिसर्च एंड एक्रीडिटेशन एंड रैंकिंग चंद्र प्रकाश रजिस्टर सौरभ कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन पारूल ने किया। इस मौके पर कई अन्य राज्यों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Comments