-.ऑपरेशन आक्रमण : पानीपत पुलिस की 76 टीमों ने 6 घंटे के दौरान 25 आरोपी किए गिरफ्तार.
-कार से 2 लाख 98 हजार कैश, 2 किलो 820 ग्राम चांदी बरामद
-63 बोतल अवैध देसी शराब व जुआ सट्टा खाइवाली में दाव पर लगी 41350 रूपये की नगदी बरामद
-1 बेल जंपर आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 23 सितम्बर 2024, पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर आईपीएस के आदेशानुसार अपराधों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए रविवार 23 सितम्बर को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक चलाए गए ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस की अगुवाई में पानीपत पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ स्पेशल कार्रवाई की। इस दौरान जिला पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थान पर दबिश देकर चोरी, लड़ाई झगड़े, एक्साइज व गेम्बलिग एक्ट के मामलों में संलिप्त 25 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने “ऑपरेशन आक्रमण” के तहत जिला में अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 76 टीमें बनाकर जिसमे कुल 312 जवानों को शामिल कर सभी को विशेष रूप से दिशा निर्देश दिए थे। सभी टीमें सुबह छह बजे से ही अपने-अपने क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ में सक्रिय हो गई थी।
अभियान के तहत 6 आरोपियों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर इनसे 63 बोतल देसी शराब बरामद की गई। जुआ सट्टा खाइवाली में दाव पर लगी 41350 रूपये की नगदी सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट के 6 व गेम्बलिग एक्ट के 3 अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। 1 बेल जंपर आरोपी गिरफ्तार किया।
देवी मंदिर के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 65 हजार रूपये कैश व 2 किलो 820 ग्राम कैश बरामद किया। इसके साथ ही नाका पर एक दूसरी कार से 2लाख 33 हजार रूपये कैश बरामद किया गया। कैश व चांदी एफएसटी टीम के हवाले की गई। इसके अलावा चोरी व अन्य पुराने आपराधिक मामलों के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
हाईवे पर लेन ड्राइविंग के नियमों की उल्लंघना करते पाए जाने पर 20 भारी वाहनों के चालान किए।
अपराधियों की धरपकड़ के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने व आरोपियों की धरपकड़ के लिये जिले में समय-समय पर ऑपरेशन आक्रमण जैसे अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेंगे। अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आम नागरिकों का सहयोग जरूरी है। अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में सूचना नजदीकी पुलिस थाना, अपराध शाखा, चौकी, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 को दे। सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी, वही आरोपियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव को जिला में शांतिपूर्ण व भय रहित माहौल में करवाने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में है। इसके लिए उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवानों द्वारा शहर व गांवों में लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान अवैध शराब कैश पकड़ा जा रहा है। आमजन से अपील है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दे और बिना किसी डर भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

Comments