Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.एल. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में ताइक्वाडों  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 16, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी.एल. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में ताइक्वाडों  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  संचालन ताइक्वांडो कोच प्रयास कादियान ने किया।  निर्णायक मंडल की भूमिका में दिनेश शर्मा’ तथा कीर्ति   ने निभाई। इस प्रतियोगिता में  कक्षा तीसरी  से पांचवी तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता अन्तर्सदनीय थी।  अंत में गांधी सदन तथा सुभाष सदन रहे। इस दौर में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। तालियों की गड़गड़ाहट बच्चों में उत्साह पैदा कर रही थी।

प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने बच्चों की प्रशंसा की और  कहा कि इन प्रतियोगिताओं से ही बच्चों में छिपी प्रतिभा उभर कर आती है। ताइक्वांडो सीखने से बच्चा स्वयं को भी सुरक्षित कर सकता है और डट कर मुकाबला करता है। यह बच्चों में जोश भी भरता है

अंत में गांधी सदन प्रथम तथा सुभाष सदन द्वितीय स्थान पर रहा। विजेता टीम को प्रधानाचार्या ने पुरस्कृत किया और प्रशंसा करते हुए आगे के लिए प्रोत्साहित किया।

Comments