BOL PANIPAT : आई.बी.(पी.जी) महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग द्वारा द्वितीय वर्ष के बच्चों के लिए वाद विवाद प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन प्रो. स्माइली द्वारा किया गया | इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।आधुनिकता एवं स्पोकन इंग्लिश पर अति सुंदर विचार प्रस्तुत किये । प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को बिना हार जीत की भावना के पूर्ण उत्साह से ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिले। प्रतियोगिता में हर्षिता ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय तथा निकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रो. मंजली ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। विभागाध्यक्षा प्रो. नीलम दहिया ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मकसद बच्चों की प्रैक्टिकल लर्निंग के साथ क्रिएटिविटी को बढ़ावा देना है। अंत में कार्यक्रम की सफलता पर प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने अंग्रेजी विभाग के सदस्यों को बधाई दी। Share this… Whatsapp Facebook Twitter
BOL PANIPAT : आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में कला संकाय की विदाई समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ प्राचार्य डॉ. अजय कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया । बीए द्वितीय वर्ष के छात्र बिट्टू में कृष्ण अवतार पर अपना मंगलाचरण नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मोहित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत युगल नृत्य, ट्रायो नृत्य, सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विद्यार्थियों ने इस आयोजन में भिन्न-भिन्न गतिविधियों में भाग लेकर कार्यक्रम में रोचकता बढ़ाने के राखी, रैम्प वाल्क, प्रश्नोत्तरी, बैलून गेम, पेपर डांस आदि में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। इस विदाई समारोह में प्राची बी.ए. तृतीय मिस फेयरवेल और मनीष मिस्टर फेयरवेल का खिताब हासिल हुआ। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि वर्तमान समय बहुमुखी प्रतिभा का है ऐसी यादें जीवन पर्यन्त हमारे जीवनोपयोगी होती है. विद्यार्थियों ने अपने महाविद्यालय की शिक्षण पद्धति, शिक्षकों के…
शिविर में 70 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। BOL PANIPAT : आज आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में यूथ रैडक्रॉस क्लब द्वारा प्राथमिक चिकित्सा और होम नर्सिंग प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। जिसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग, डॉ. सोनिया शर्मा, यूथ रेड क्रॉस क्लब की. संयोजिका प्रो. सोनिया द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया। प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को इस तरह के शिविरों में भाग लेते रहना चाहिए। रेडक्रॉस इंसान में इंसानियत, समाजवाद और आपसी सदभावना पैदा करती है युवा अवस्था में अच्छे कार्य करने की क्षमता और ताकत सबसे ज्यादा प्रबल होती है | महाविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस क्लब की संयोजिका प्रोफेसर सोनिया ने कहा कि युवा वर्ग को समाज सेवा को…