आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ड्रग्स एब्यूज व ड्रग्स एडिक्शन विषय पर डिक्लामेशन और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ” यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब” के द्वारा ड्रग्स एब्यूज व ड्रग्स एडिक्शन विषय पर डिक्लामेशन और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का शुभारंभ प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग, डॉक्टर मोहम्मद इशाक, डॉक्टर सुनीत शर्मा और यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब के संयोजक प्रोफेसर अजय पाल सिंह व सह संयोजक प्रोफेसर अश्विनी गुप्ता के द्वारा किया गया ।इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि ड्रग एब्यूज व ड्रग एडिक्शन आजकल एक बड़ी समस्या बनती जा रही है. ड्रग्स व दवाइयों का सही प्रयोग यदि डॉक्टर के परामर्श से किया जाए तो यह ड्रग्स जीवनदाई होती है। लेकिन यदि इनका प्रयोग ज्यादा मात्रा में या बिना कारण से किया जाता है, तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होती। है। उन्होंने सभी विधार्थियों से आह्वान किया कि आज हमे शपथ लेनी चाहिए कि , हम किसी भी प्रकार की ड्रग्स का प्रयोग नहीं करेंगे और यदि कोई ऐसा विद्यार्थी मिलता है तो उसको इस ड्रग्स की लत से बाहर आने में मदद करेंगे । साथ ही हरियाणा सरकार के ड्रग्स व नशा मुक्त अभियान में पूरा सहयोग करेंगे। इस प्रतियोगिता में लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया।इस अवसर पर यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब के संयोजक प्रोफेसर अजय पाल सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ड्रग्स की लत से आर्थिक व सामाजिक दोनों प्रकार के प्रभाव पड़ते हैं। क्योंकि जब एक विद्यार्थी ड्रग्स की लत में पड़ जाता है तो जीवन में किसी योग्य नहीं रहता और उसके इलाज से भी बहुत खर्च आता है । ऐसा व्यक्ति समाज व राष्ट्र निर्माण में जो अपना योगदान दे सकता था वह इस ड्रग्स की लत के कारण अपना योगदान नहीं दे पाता है । हालांकि हमारे कॉलेज में इस प्रकार की समस्या नहीं है, लेकिन फिर भी हमें इस संबंध में स्वयं जागरूक रहना चाहिए और सभी साथियों को ड्रग्स के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करना चाहिए । डिक्लामेशन प्रतियोगिता में डॉक्टर सुनीत शर्मा, डॉक्टर विक्रम कुमार ,प्रोफेसर राजेश बाला ने और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में उप- प्राचार्य प्रोफेसर रंजना शर्मा , प्रोफेसर ज्योति गहलोत ,प्रोफेसर रूहानी शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई । डिक्लामेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुमित आनंद बी. कॉम द्वितीय वर्ष , द्वितीय स्थान शाहिद एम.ए.अंग्रेजी और तृतीय स्थान गौरांग बी.बी.ए.प्रथम वर्ष को पुरस्कार मिला ।स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कृतिका बी.कॉम प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान नेहा बी.कॉम द्वितीय वर्ष और तृतीय स्थान इशिता सैनी बी.एससी.तृतीय वर्ष और सोनाक्षी बी.एससी.द्वितीय वर्ष को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता के अंत में यूथ अगेंस्ट ड्रग क्लब के को- कन्वीनर प्रोफेसर अश्वनी गुप्ता ने सभी का धन्यवाद किया । इस प्रतियोगिता के आयोजन में प्रोफेसर रितिका जताना प्रोफेसर सिमरन, प्रोफेसर सोनल डोगरा व प्रोफेसर आंचल का विशेष योगदान रहा । मंच का संचालन प्रोफेसर आंचल ने किया। इस अवसर पर, प्रोफेसर रुचिका बत्रा,प्रोफेसर स्माइली,प्रोफेसर हिमांशी,प्रोफेसर शिखा और प्रोफेसर सृष्टि आदि मौजूद रहे।

Comments