विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट बोर्ड प्रेजेंटेशन का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आज जी.टी.रोड स्थित आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग के तत्वाधान में एम.कॉम के विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट बोर्ड प्रेजेंटेशन का आयोजन किया गया ।वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्मार्ट बोर्ड एक इंटरएक्टिव बोर्ड है जिसे डिजिटल बोर्ड भी कहा जाता है जो आज के आधुनिक युग में हर क्षेत्र में प्रयोग में लाया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में एम.कॉम के लगभग 50 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है तथा समय-समय पर महाविद्यालय में ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए | वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉo सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का मानसिक विकास होता है तथा वे अपना आत्म-विश्लेषण कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा की मेंटर प्रो.रूहानी शर्मा के द्वारा किया गया । इसके अलावा इस प्रतियोगिता के सफलतापूर्ण आयोजन में प्रो.साक्षी, प्रो.रीना, प्रो.रुचिका, प्रो. आकांक्षा और प्रो. मोहित का मुख्य योगदान रहा । सभी शिक्षकों ने मिलकर इस प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए।
इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे।
प्रथम स्थान आरती और अलीशा
द्वितीय स्थान इंदु और कोमल और तृतीय स्थान शालू और तन्नू को दिया गया । विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

Comments