BOL PANIPAT : इंदिरागांधी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, कैथल में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत अनेक प्रतियोगिताएं लोक गीत, लोक गायन, भाषण, पॉट मेकिंग, पोस्टर मेकिंग इत्यादि रही। आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। भाषण प्रतियोगिता में सुमित बी.कॉम द्वितीय वर्ष के छात्र…
BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित आइ.बी. पी.जी) कॉलेज पानीपत में प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस सेल और मेधा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में औद्योगिक भ्रमण का आयोजन कराया गया. इस दौरान विद्यार्थियों ने दो मैनुफेक्चरिंग यूनिट्स का भ्रमण किया. ज्ञात हो कि आइबी पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु मेधा संस्था द्वारा करियर एडवांसमेंट बूटकैंप के माध्यम से 21 वीं सदी के कौशल की प्रशिक्षण दी जा रही है। इसी क्रम में विद्यार्थियों को लोकल जॉब्स और उद्योगों से अवगत कराने हेतु इस भ्रमण का आयोजन किया गया| इस भ्रमण में ५० से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया और विभिन्न प्रक्रिया जैसे मैनुफेक्चरिंग, पैकेजिंग, मार्केटिंग इत्यादि के साथ साथ नौकरी के अवसरों की भी जानकारी ली|इस भ्रमण के पश्चात विद्यार्थियों ने भविष्य की योजना को लेकर एक उत्साह और सकारात्मकता व्यक्त की| इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा- हमारे विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ, कौशल विकास, और इंडस्ट्री एक्सपोजर जैसे क्रिया-कलापों के माध्यम से …
BOL PANIPAT : आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संगीत वादन विभाग के तत्वावधान में कक्षा गतिविधि का आयोजन किया गया। गतिविधि शहीदी दिवस पर देशभक्ति गीत पर आधारित थी। इस गतिविधि में विद्यार्थियों द्वारा सितार, पट्टीतरंग व गिटार के माध्यम से देशभक्ति गीत का वादन किया। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य हमारे देश के लिए बलिदान देने वाले सरदार भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु जी को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अजय गर्ग जी ने भगत सिंह जी को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी व कहा कि “आजकल के विद्यार्थियों को भगत सिंह जी के विचारों को अपनाना चाहिए उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। जिस तरह उन्होंने एक आदर्श समाज की स्थापना की कल्पना की थी उस कल्पना को पूरा करने का दायित्व तुम सबका है। इस मौके पर सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी डॉ. निधान सिंह जी भी मौजूद रहे |…