भाषण प्रतियोगिता में सुमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
BOL PANIPAT : इंदिरागांधी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, कैथल में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत अनेक प्रतियोगिताएं लोक गीत, लोक गायन, भाषण, पॉट मेकिंग, पोस्टर मेकिंग इत्यादि रही। आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। भाषण प्रतियोगिता में सुमित बी.कॉम द्वितीय वर्ष के छात्र ने 37 महाविद्यालय को इस प्रतिस्पर्धा में हराकर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने कॉलेज का सम्मान बढ़ाया। छात्रा प्राची बी.ए. तृतीय की ने लोक नृत्य में इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। विजेता छात्र एवं छात्रों को कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने आशीर्वाद दिया और बताया कि आज के युग में अपनी प्रतिभा जहां कहीं भी हमें मौका मिले उसको और अधिक उकेरना चाहिए क्योंकि यह मात्र ट्रॉफी नहीं है अपितु आपका आत्मविश्वास है खुद पर कि मैं और बेहतर कर सकता हूं। उन्होंने बताया कि यह प्रमाण पत्र सरकारी नौकरी के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है | सांस्कृतिक विभाग के प्रभारी डॉ. निधान सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि हेतु बधाई देते हुए कहा कि आप में जो प्रतिमा है हम सब समय समय पर इसीलिए यह अवसर देते हैं ताकि विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास हो सके।
नृत्य प्रभारी डॉ. शर्मिला यादव ने बताया कि प्रतिभा जन्मजात, सहजा, नवोन्मेष से परिपूर्ण होती है उसका प्रयोग हमें अपने जीवन से शिक्षा से दूर नहीं करता अपितु हमारी सांस्कृति भावना अपने राग-विराग के और करीब ले आती है। अपने जीवन में एक ऐसी प्रतिभा हमें अवश्य रखनी चाहिए जो हमें दुख विषाद का कभी अनुभव ही ना होने दें परंतु ,उनके साथ-साथ शिक्षा की अवहेलना हमें बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। इस उपलब्धि ने डॉ. निधि, डॉ. माधवी, प्रो. रेखा शर्मा, प्रो.अंशिका का अहम योगदान रहा। प्रो. रेखा शर्मा ने पूर्ण निष्ठा के साथ विद्यार्थियों का उस दिन उत्साहवर्धन किया |

Comments