महिला नशा तस्कर 26.77 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 07 जुलाई : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव खोतपुरा में गढ़ सरनाई मोड़ पर एक महिला नशा तस्कर को 26.77 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी महिला की पहचान करनाल निवासी सोनू के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को दोपहर बाद गश्त के दौरान बाबरपुर मंडी के पास थी। तभी गुप्त सूचना मिली की करनाल निवासी एक महिला मादक पदार्थ लेकर गांव खोतपुरा में गढ़ सरनाई मोड़ पर बेचने की फिराक में घूम रही है। टीम में महिला मुख्य सिपाही ज्योति व सिपाही प्रिती को साथ लेकर मौके पर दबिश दी और गढ़ सरनाई मोड़ पर खड़ी महिला को काबू किया। पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान सोनू पत्नी अजयपाल निवासी करनाल के रूप में बताई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार बापौली दलजीत कुमार की मौजूदगी में तलाशी ली तो महिला की पहनी हुई लोयर की जेब से प्लास्टिक पन्नी में पैक हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 26.77 ग्राम पाया गया।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए कुछ दिन पहले हरिद्वार में एक युवक से 30 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीदकर लाई थी। जिसमें से उसने कुछ हेरोइन राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी। आरोपी महिला के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर सोमवार को उसे माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस महिला आरोपी से नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments