स्वयंसेवकों द्वारा गांव खोतपुरा में पराली अवशेष प्रबंधन पर रैली निकाली गई.
BOL PANIPAT : जी टी रोड स्थित स्थानीय आई.बी महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट द्वारा स्पेशल कैंप के छठे दिन का आयोजन किया गया । प्रातः कालीन सत्र में स्वयंसेवकों को योगा और मेडिटेशन करवाया गया । स्वयंसेवकों द्वारा गांव खोतपुरा में पराली अवशेष प्रबंधन पर रैली भी निकाली गई । जिसमें स्वयंसेवकों ने “हवा नहीं जो शुद्ध मिलेगी कैसे फिर से सांस चलेगी” अनेक नारे लगाए। रैली के पश्चात स्वयंसेवकों में घर-घर जाकर गांव के लोगों को यह समझाया कि उन्हें खेतों में पराली नहीं जलाने चाहिए पराली जलाने से प्रदूषण बढ़ता है और उसमें हर्ट संबंधी अनेक बीमारियां होती हैं । उसके पश्चात वही गांव खोतपुरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया जिसमें डॉक्टरों ने स्वयंसेवकों के ब्लड टेस्ट किए, बीपी और शुगर भी चेक किया गया । सायं कालीन सत्र में प्रोफेसर रितु भारद्वाज के द्वारा स्वयंसेवकों को फर्स्ट एड ट्रेनिंग दी गई जिसमें उन्होंने यह कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को हार्ट अटैक आ जाता है या एक्सीडेंट हो जाता है तो तुरंत हमें उसको बचाने के लिए क्या करना चाहिए । सायंकालीन सत्र में ही प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार के द्वारा स्वयं सेवकों को बैडमिंटन खेलकूद प्रतियोगिता करवाई । उन्होंने यह बताया कि खेलकूद आज के समय में सभी के लिए बहुत जरूरी है जिससे उनका शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है । इस अवसर पर डॉ जोगेश, प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे ।

Comments