Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मानसून के मौसम के दौरान जल जनित बिमारियों से बचाव के लिए खान पान का विशेष ध्यान रखें: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 7, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 7 जुलाई। उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि स्वास्थ्य के बिना समृद्ध राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती। स्वास्थ्य सभी का महत्वपूर्ण होता है। स्वास्थ्य की जिम्मेदारी हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की भले ही हो, जबकि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक पूर्ण सहयोग नहीं देंगे, तब तक स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को सफलता नहीं मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मानसून के मौसम के दौरान जल जनित बिमारियों का खतरा बना रहता है। इन बिमारियों में मलेरिया, डेंगु, चिकनगुनिया, मियादी बुखार, खसरा, उल्टी-दस्त लगने के ज्यादा मामले सामने आते हैं, इसलिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारी, स्वास्थ्य विभागों के अधिकारियों का पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे इस मौसम में खान पान का विशेष ध्यान रखें।

Comments