Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत थाना सनौली का औपचारिक निरीक्षण किया।  पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक व अनुसंधानकर्ताओं की क्राइम मीटिंग लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 16, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 मार्च 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने शनिवार को थाना सनौली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने थाना के रिकार्ड के रजिस्टर व फाइलों की जांच करने के साथ ही बैरक , मेस व मालखाना का जायजा लिया। खामियों को जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निरीक्षण उपरांत क्राइम कंट्रोल के संबंध में पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक व अनुसंधानकर्ताओं की थाना में क्राइम मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मीटिंग में उप पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह, थाना सनौली प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप, एसपी रिडर सुभाष, डीएसपी रिडर राजीव व थाना में तैनात अनुसंधानकर्ता उपस्थित रहे।

दर्ज किसी भी मुकदमे की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने मीटिंग में सर्वप्रथम थाना के प्रत्येक कर्मचारी की ड्यूटी बारे जानकारी लेकर कानून एवं व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा कर थाना प्रबंधक व अनुसंधानकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लंबित मामलों के निस्तारण के लिए आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश करें। दर्ज किसी भी मुकदमे की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें। पीओ, बेल जम्पर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करें। मादक पदार्थ तस्करी में फरार चल रहे आरोपियों के अतिरिक्त पीओ, बेल जम्पर अपराधियों की सम्पत्ति जब्त करने की प्रक्रिया को अमल में लाए। महिला विरूध अपराध, अवैध हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी, जुआरियों, सट्टेबाजों तथा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सचेत होकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाही अमल में लाए। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास करें।

लोकसभा आम चुनाव को भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के दृष्टिगत निरंतर गश्त करें

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने इस दौरान पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोकसभा आम चुनाव को जिला में भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्र में आमजन के साथ अच्छा तालमेल बना निरंतर गश्त करें, शरारती व आपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाही अमल में लाए। संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग करें।

सनौली नाका पर प्रत्येक वाहन की गहना से चेकिंग करें

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने सनौली नाका का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान लोकसभा आम चुनाव को जिला में भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सनौली इंटर स्टेट नाका पर कड़ी निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा को दुरूस्त करवाने व प्रत्येक वाहन की गहनता से चेकिंग करने के साथ ही तैनात पुलिस टीम को अलर्ट रहने के सख्त निर्देश दिए।

Comments