Monday, June 15, 2026
Newspaper and Magzine


लोगो डिजाइनिंग प्रतियोगिता में तनिष्क अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया .

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 21, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग द्वारा बीकॉम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए लोगो डिजाइनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके मुख्य विषय उपभोक्ता संरक्षण और स्टाॅक मार्किट रहे। इस प्रतियोगिता में 13 विद्यार्थियों ने भाग लिया। लोगो डिजाइनिंग जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों की सोच को क्रिएटिव बनाती है और बच्चों की सोचने और समझने की शक्ति को मजबूत करती है जिसकी मदद से बच्चे प्रोफेशनल लोगो डिजाइनर बन सकते हैं और अपना करियर बना सकते हैं। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के शैक्षणिक सुधार के साथ-साथ बौद्धिक विकास भी होता है और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने भी विद्यार्थियों का प्रोत्साहन बढ़ाया और उन्हें इसी तरह जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तनिष्क अग्रवाल रहे। द्वितीय स्थान पर मुस्कान रही। तृतीय स्थान पर गरिमा वर्मा रही और सांत्वना पुरस्कार नेहा को दिया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन बीकॉम द्वितीय वर्ष की मेंटर जागृति द्वारा किया गया।

Comments