Monday, August 24, 2026
Newspaper and Magzine


आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 24, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विज्ञान संकाय के बी.एस.सी ( भौतिक विज्ञान), बी.एस.सी.(जीव विज्ञान) एवं बी.सी.ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों हेतु ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मुख्यतः विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से अवगत करवाने के लिए आयोजित किया जाता है। प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय आधुनिक सुविधाओं से संपन्न इस क्षेत्र का सर्वोत्तम नैक ग्रेडिंग वाला महाविद्यालय है | यहां शिक्षा और अनुशासन के साथ – साथ विभिन्न प्रकार की  गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अथक प्रयास किए जाते हैं। महाविद्यालय में कंप्यूटराइज्ड पुस्तकालय, लैंग्वेज लैब, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, जिम तथा अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं  |

डॉ. पूनम मदान ने परीक्षा नियंत्रक के  तौर  पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय की  राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित परीक्षा से संबंधित मापदंडों से विद्यार्थियों को जानकारी साझा की | 

कार्यक्रम के अंतर्गत टाइम-टेबल इंचार्ज डॉ. निधान सिंह व डॉ॰ विक्रम कुमार  ने विद्यार्थियों को कक्षाओं एवं टाइम-टेबल से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की।

विद्यार्थियों के भविष्य एवं रोजगार को ध्यान में रखते हुए प्लेसमेंट सेल की  जानकारी एवं महाविद्यालय की पुस्तकालय सुविधाओं एवं अध्ययन संसाधनों सम्बंधित जानकारी डॉ. पूनम गुप्ता द्वारा दी गई।

सांस्कृतिक गतिविधियों की प्राभारी डॉ. किरण मदान ने सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभागिता के लिए प्रोत्साहित किया उन्होंने कहा कि संस्कृति सामाजिक विकास का आधार है | इसलिए  पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभागिता करते हुए विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ सुंदर समाज बनाने में अपनी भूमिका निर्वाह कर सकते हैं |

डॉ. राजेश कुमार ने खेल की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि जीवन में खेल- सामूहिकता, समर्पण, मेहनत और अनुशासन पैदा करते है |

स्किल सेंटर इंचार्ज श्री अजयपाल सिंह तथा इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर डॉ. चेतना नरूला ने विद्यार्थियों को कौशल विकास, इंटर्नशिप एवं रोजगारोन्मुखी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

श्रीमती  खुशबू ने ‘राष्ट्रीय सेवा योजना’ के बारे में एवं डॉ. नरवीर ने ‘राष्ट्रीय कैडेट कोर’ की महाविद्यालय इकाई में प्रवेश लेने और इनसे जुड़ी गतिविधियों के महत्व से अवगत करवाया।

इस कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. पूनम गुप्ता ने किया। 

इस कार्यक्रम के दौरान  महाविद्यालय उपप्राचार्या डॉ. शशि प्रभा एवं संयोजिका डॉ. किरण मदान एवं डॉ. सुनित शर्मा उपस्थित रहे |

इस अवसर पर विज्ञान संकाय के सभी प्राध्यापक  डॉ. निधान सिंह, प्रो. सोनिया, प्रो. पवन कुमार,  डॉ. विक्रम कुमार, प्रो. कनक शर्मा,  प्रो. संगीता, सहायक प्रो. अश्वनी गुप्ता, विनय भारती, डॉ. नीतू मनोचा, प्रीती मलिक, नीरू, अजय, तमन्ना, मनीष कुमार, कीर्ति, नीतिका गोएल, डॉ. वसुंधरा मदान, सुमित, अन्जुश्री, रजनी, स्वाति, नीलम थरेजा  इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का हौसला बढाया।

Comments


Leave a Reply