शिक्षक को हर दिन कुछ नया सीखते रहना चाहिए :राजीव परुथी
BOL PANIPAT : शनिवार को एस डी वी एम सिटी स्कूल के प्रांगण में शिक्षकों के लिए अंग्रेजी भाषा को एक लेक्चर का आयोजन करवाया गया यह लेक्चर पीसीसी एकेडमी के निदेशक राजीव परुथी ने संबोधित किया इस मौके पर राजीव परुथी ने स्कूल की मैनेजमेंट एवं प्रिंसिपल शिवानी का तहे दिल से धन्यवाद किया राजीव परुथी ने शिक्षकों को लेक्चर के माध्यम से काफी मुद्दों पर प्रकाश डाला जैसे अंग्रेजी भाषा का ज्ञान बहुत जरूरी एवं अंग्रेजी सीखने के आसान तरीका बताएं और आत्मविश्वास की भावना हमेशा जागृत रहे एवं टीचिंग स्किल्स और अपने आप को अपडेट रहने को कहां राजीव परुथी के अनुसार हर शिक्षक को सीखते रहना चाहिए सीखने की कोई उम्र नहीं होती शिक्षक को भी अपने अंदर बदलाव लाना चाहिए राजीव के अनुसार जो शिक्षक समय के साथ अपने अंदर बदलाव लाता है वही बच्चों में बदलाव ला सकता है इस मौके पर काफी टीचरों ने सवाल जवाब भी किया राजीव परुथी ने लेक्चर के माध्यम से उनके सवालों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया मौके पर सभी टीचरों ने राजीव परुथी का तहे दिल से धन्यवाद किया राजीव परुथी ने सभी को जोश एवं जुनून के साथ रहने को कहा राजीव ने लेक्चर के माध्यम से कहा शिक्षक ही देश का निर्माता होता है हर शिक्षक को हर दिन कुछ नया सीखते रहना चाहिए एवं बच्चों को पढ़ने के तरीके के अंदर बदलाव लाना चाहिए आज की युवा पीढ़ी को समझने का तरीका उसके जैसा ही होना चाहिए पुराने विचारों एवं पुराने तरीके को छोड़कर हमें नए तरीके को अपनाना चाहिए आज की युवा पीढ़ी को एवं छोटे बच्चों को नए ढंग पसंद है उनके साथ फैमिली होकर उन्हें पढ़ना चाहिए राजीव के अनुसार हमें कहानियों का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए एवं अपने एक्सपीरियंस के माध्यम से बच्चों को ज्ञान देना चाहिए और बच्चों के अंदर अमीरी एवं गरीबी के ज्ञान को ढंग से बताना चाहिए उन्हें बताना चाहिए की गरीब वह है जिसके पास ज्ञान नहीं है राजीव ने कहा पैसा ना होना गरीबी नहीं ज्ञान ना होना गरीबी है इस मौके पर रितु, पलक, नीरू, इशा, शक्ति ,राहुल, सुरभि, मोहित, सीमा ,प्रीत आदि मौजूद रहे

Comments