Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 3, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रेड क्रॉस सोसाइटी,पानीपत और लायंस क्लब के सहयोग व यूथ रेड क्रॉस, एन.एस.एस. एन.सी.सी. इकाइयों, रेड रिबन क्लब व शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर एवं प्रेम हॉस्पिटल, पानीपत के सौजन्य से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, विद्यार्थियों, एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दिया।

यह शिविर डॉ. विक्रम कुमार, डॉ राजेश कुमार, डॉ. जोगेश , सहायक प्रो.  खुशबू एवं डॉ. प्रवीण कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वीरेन्द्र कुमार दहिया (जिला उपायुक्त, पानीपत) मुख्य अतिथि रहे एवं भाई सतनाम सिंह जोधका (आसन कलां वाले) विशिष्ट अतिथि  रहे । महाविद्यालय की प्रबंधन समिति से महासचिव एल. एन. मिगलानी, कोषाध्यक्ष रवि गोसांई ,  उपप्रधान आई. बी. एल. एजुकेशनल सोसाइटी परम वीर ढींगरा ,  प्रबंधक महोदय  आई. बी. एल. पब्लिक स्कूल युधिष्ठिर मिगलानी ,  सदस्य   राजेश नागपाल  , अशोक मिगलानी तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ सतवीर सिंह, उप प्राचार्या डॉ शशि  प्रभा मालिक, डॉ. किरण मदान, डॉ. सुनित शर्मा, डॉ. नीलम, डॉ. पूनम मदान, डॉ. निधान सिंह व डॉ. अर्पणा गर्ग ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर लायंस क्लब पानीपत से सुमित गर्ग (प्रधान ), डॉ अजय कुमार गर्ग (पूर्व प्राचार्य), डॉ रमेश सिंगला, रेड क्रॉस सोसाइटी के गणमान्य सदस्य तथा दर्शन ढींगरा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों को स्मृति चिन्ह, शॉल व पौधा भेंट करके किया गया । कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न समितियों द्वारा पंजीकरण, जलपान समेत सभी व्यवस्थाएँ की गईं। इस शिविर को लेकर जिले के प्रतिष्ठित प्रशासनिक एवं सामाजिक व्यक्तियों ने अपने संदेश दिए और इस महनीय कार्य की सराहना की।

मुख्य अतिथि वीरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव सेवा और परोपकार पर टिकी होती है। रक्तदान एक ऐसा कार्य है जो प्रत्यक्ष रूप से जीवन बचाने में सहायक होता है। आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने रक्तदान शिविर में भाग लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है। मैं इस सफल आयोजन हेतु महाविद्यालय परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाई सतनाम सिंह जोधका (आसन कलां वाले) ने अपने वक्तव्य में कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है जो न केवल जरूरतमंदों की जान बचाती है, बल्कि समाज में सहयोग और मानवता की भावना को भी सुदृढ़ करती है। आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज द्वारा इस प्रकार के शिविर का आयोजन एक सराहनीय प्रयास है। मैं सभी सहयोगियों को बधाई देता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि ऐसे आयोजन निरंतर होते रहेंगे।”

एल.एन.मिगलानी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है तथा रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि युवाओं के चरित्र निर्माण का भी एक महत्वपूर्ण अंग है। रक्तदाताओं का यहाँ सहयोग प्रशंसनीय है।  मैं इस नेक कार्य में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं और आयोजकों को बधाई देता हूँ।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने इस अवसर पर रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा रक्तदान एक महादान है, जो अनगिनत जीवन बचाने में सहायक होता है और उन्होंने शिविर में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि हमारे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान कर समाजसेवा की मिसाल प्रस्तुत की है। हमारे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस पुनीत कार्य में भाग लेकर समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व का परिचय दिया है। ऐसे आयोजनों से न केवल जागरूकता उत्पन्न होती है, बल्कि विद्यार्थियों में सेवा-भावना एवं परोपकार की भावना भी विकसित होती है।

सुमित गर्ग ने इस अवसर पर स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर ही सभी सुखो का जनक है। उन्होंने रक्तदान के प्रति अपना मंतव्य व्यक्त करते हुए कहा की रक्तदान एक महादान है, जो अनगिनत जीवन बचाने में सहायक होता है । एक यूनिट रक्तदान अनेक जीवन बचा सकता है और आज इस शिविर की वजह से इस महान उदेश्य की पूर्ति में महत्वपूर्ण योगदान किया गया है । शिविर में 250 विद्यार्थियों  एवं स्टाफ सदस्यों ने स्वास्थ्य  की  जाँच करवाई  तथा 100 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया |  

 सभी रक्तदाताओं को अल्पाहार व पुरस्कार प्रदान किये गये। इस अवसर पर सहायक प्रो.  हिमांशी, डॉ. नेहा पुनिया, डॉ. मोनिका वर्मा, डॉ ज्योति गहलोत, सहायक प्रो.  संगीता,  अश्विनी गुप्ता, डॉ नीतू मनोचा, अंशिका व कुलदीप ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डॉ गुरनाम सिंह, सहायक प्रो.   सोनिया, पवन कुमार, डॉ सीमा, सहायक प्रो.   अजयपाल सिंह, डॉ निधि मल्होत्रा, डॉ. शर्मीला यादव, डॉ निर्मला,  डॉ. पूनम गुप्ता  व समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे ।

Comments


Leave a Reply