देश को आगे ले जाने में शिक्षक का बहुत बड़ा योगदान: उपायुक्त
BOL PANIPAT , 5 सितंबर। शिक्षक की समाज में बहुत बड़ी भूमिका होती है। केवल किताबों का ही ज्ञान शिक्षक ना दें, बल्कि समाज में फैली बुराईयों को खत्म करने के लिए भी शिक्षकों को आगे आना चाहिए। शिक्षक की माता-पिता के बाद बहुत बड़ी भूमिका होती है। यह बात उपायुक्त सुशील सारवान ने शिक्षक दिवस पर जिला वासियों को बधाई देते हुए कही।
उन्होंने कहा कि आज शिक्षक का दायित्व बनता है कि वे पर्यावरण से भी जुड़े रहें और बच्चों के अन्दर पर्यावरण को लेकर संस्कार पैदा करें ताकि हम पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित रख सके। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में मौसम की फेरबदल हो रही है। कही भुकम्प तो कही बाढ आ रही है। इसी के साथ कोविड महामारी में भी दुनिया के बहुत से देशों को प्रभावित किया है। जिस कारण दुनिया के करोडो लोग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही विद्यार्थियों के अन्दर संस्कार व ज्ञान का समावेश करता है।

Comments