27वें महावीर अवार्ड के लिए 30 जुलाई 2023 तक करें आवेदन.
BOL PANIPAT , 9 जुलाई। भगवान महावीर फांउडेशन की ओर से 27वें महावीर अवार्ड के लिए आवेदन मांगे गए हैं। विभिन्न कैटेगरी के लिए जिसमें अहिंसा और शाकाहार, शिक्षा, चिकित्सा और सामुदायिकता और सामाजिक सेवाओं को लेकर वार्षिक अवार्ड दिया जाता है। इसमें प्रत्येक क्षेत्र में 10 लाख रूपये प्रस्तति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है। इसके लिए आगामी 30 जुलाई 2023 तक बीएमएफएडब्ल्यूएआरडीएसऐटदारेट जीमेलडॉटकॉम पर ई-मेल के माध्यम से अपनी सम्पूर्ण सूचना देकर आवेदन किया जा सकता है। यह जानकारी डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने दी।

Comments