टीम बी ने जीती विज्ञान प्रश्नोत्तरी ।
BOL PANIPAT : आज का समय विज्ञान के सदुपयोग करने का युग है ।क्योंकि तभी हम समाज और राष्ट्र को सही दिशा की ओर ले जा सकते हैं। शिक्षा के साथ-साथ अतिरिक्त गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक है।क्योंकि इन गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों में ज्ञान के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उक्त कथन विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने विज्ञान प्रश्नोत्तरी में बच्चों को संबोधित करते हुए कहे।
आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में आज कक्षा 11वीं और 12वीं की छात्राओं के लिए विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्राओं को चार टीमों में विभाजित किया गया ।इस रोचक विज्ञान प्रतियोगिता को चार चरणों में पूरा करवाया गया । प्रश्नोत्तरी चरण, गतिविधि आधारित चरण ,रैपिड फायर तथा विजुअल चरण इत्यादि ।छात्राओं ने प्रत्येक चरण में उत्साह से अपनी-अपनी टीम का प्रतिनिधित्व किया तथा अपनी टीम को अच्छे अंक दिलवाने के लिए प्रयास किया।दर्शक दीर्घा में बैठी हुई छात्राओं से भी प्रश्न पूछे गए ताकि सभी का उत्साह इस प्रश्नोत्तरी में बना रहे। इस प्रतियोगिता में अंकों के आधार पर टीम बी विजयी रही एवं टीम डी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया । निष्ठा, दिव्या ,सिमरन ,अंशिका इत्यादि छात्राओं ने विज्ञान विषय में रुचि और कौशल का प्रदर्शन किया। विद्यालय के साइंस विभाग की ओर से इस प्रतियोगिता का कुशल संचालन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिकाएं भी सभागार में उपस्थित रही।

Comments