Saturday, July 18, 2026
Newspaper and Magzine


जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज रहा प्रथम.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 28, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT – बुधवार 28सितम्बर 2024, आर्य कॉलेज में हरियाणा राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार परिषद, पंचकुला (हरियाणा) द्वारा बुधवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज के रसायन विभाग द्वारा करवाया गया जिसमें पानीपत जिले के विभिन्न सरकारी, प्राइवेट व सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। क्विज मास्टर की अह्म भूमिका रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने निभाई।

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि आर्य महाविद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रश्नोत्तरी का मुख्य उधेश्य यही रहा कि विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देना एवं वैज्ञानिक जागरूकता पैदा करना है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा जिला स्तरीय सांईस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। प्रतियोगिता में पहले सभी टीमों की स्क्रीनिंग करवाई गई जिन टीमों ने स्क्रीनिंग में अच्छा प्रदर्शन किया उन टीमों का अगले रांउड में चयन हुआ। डॉ. गुप्ता ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है और साथ ही विद्यार्थियों को नई-नई जानकारियां भी मिलती हैं। उन्होंने बताया की इस प्रतियोगिता की विजेता टीमें जोनल स्तरीय सांईस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। अपने संबोधन के अंत में डॉ. गुप्ता ने दूसरे कॉलेजों से विद्यार्थियों व उनके साथ आए प्राध्यापकों का आभार व्यक्त किया व विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रथम स्तर की इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पहले स्क्रीनिंग परीक्षा का आयोजन किया गया।  इसके द्वारा कुल 10 टीमों ने भाग लिया। जिनमें में से चयनित 8 टीमों ने फाइनल क्विज़ में हिस्सा लिया । इनमें से पहले पाँच स्थान पाने वाली टीमों को द्वितीय स्तरीय क्षेत्रीय स्तर (ज़ोनल स्तर) प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।

प्रश्नोत्तरी में चयनित सर्वश्रेष्ठ पाँच टीमें –

प्रथम स्थान पर आर्य कॉलेज की टीम की रही

 द्वितीय स्थान पर देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालयल,पानीपत

 तृतीय स्थान पर एसडी कॉलेज,पानीपत

चौथे स्थान पर आर्य कॉलेज की टीम 2

वहीं देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालयल की टीम नंबर 2 ने पांचवां स्थान हासिल किया।

 इस अवसर पर रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, प्राध्यापिका सुदेश कुमारी, भौतिक विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो. शिखा गर्ग, वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बलकार सिंह, प्राणी शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. गीतांजलि, प्रो. उमेद सिंह, लता बतरा, डॉ. सत्यश्री, प्राध्यापक शशि, अतुल, चित्रांश, अंकित, आरती, रवि, विकास,सोनिया समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।  

Comments