बारिश व बाढ़ से फसल नुकसान पर मुआवजा दिलाने के लिए बनाई गई टीमें
-15 सितंबर तक ‘क्षतिपूर्ति पोर्टल’ पर कराएं पंजीकरण
BOL PANIPAT , 11 सितंबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पानीपत की सचिव एवं सीजेएम वर्षा शर्मा ने बताया कि किसानों को बारिश व बाढ़ से हुई फसलों की क्षति का मुआवजा दिलाने के लिए जिला स्तर पर अधिवक्ता और पैरा लीगल वालंटियर की टीमें गांव-गांव जाकर किसानों की मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है, वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय (हेल्पलाइन नंबर 0180-26-40125) या नालसा हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क कर सकते हैं।
सीजेएम वर्षा शर्मा ने कहा कि सरकार ने ‘क्षतिपूर्ति पोर्टल’ (एचटीटीपीएस://क्षतिपूर्तिडॉटहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन) शुरू किया है, जिस पर 15 सितंबर 2025 तक फसल नुकसान का पंजीकरण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को चाहिए कि वे अपनी फसल क्षति का पंजीकरण अवश्य कराएं ताकि सरकार द्वारा दी जाने वाली क्षतिपूर्ति का लाभ उन्हें मिल सके।

Comments