मधुबन और अंबाला से आई टीमों ने पानीपत रेलवे स्टेशन पर सर्च और सघन चेकिंग अभियान चलाया।
BOL PANIPAT : पानीपत रेलवे स्टेशन पर मधुबन और अंबाला से आई टीमों ने सोमवार सुबह सर्च और सघन चेकिंग अभियान चलाया। पानीपत पुलिस के साथ मिलकर दोनों टीमों ने रेलवे स्टेशन का चप्पा-चप्पा खंगाला। सुबह साढ़े 10 बजे से जांच अभियान शुरू हुआ जो देर शाम तक चला।
आपको बता दें कि बीते दिनों करनाल में चार आतंकवादी पकड़े गए थे। इसके अलावा मोहाली में धमाका भी हुआ था। इन घटनाओं के चलते हरियाणा में अलर्ट कर दिया गया है। पानीपत अति संवेदनशील जिलों में शामिल होने की वजह से मधुबन से बम निरोधक दस्ता की टीम ने दूसरी बार सर्च अभियान चलाया है।

Comments