हत्या के आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित
BOL PANIPAT , थाना इसराना क्षेत्र के अंतर्गत अगस्त 2022 में बांध मोड़ के नजदीक स्थित ईट भट्ठे पर हुई प्रवासी श्रमिक की हत्या के मामले में बिहार के शेखपुरा जिला के गांव बरबिछा निवासी फरार आरोपी सिंहासन मांझी पुत्र नाथू मांझी पर हरियाणा पुलिस की और से 10 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने आरोपी की धरपकड़ के संबंध में गत दिनों एडीजीपी क्राईम ओपी सिंह से पत्राचार के माध्यम से आरोपी सिंहासन मांझी पर इनाम रखने की अनुशंसा की गई थी। जिसको एडीजीपी क्राईम ओपी सिंह ने मंजूर करते हुए आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है। आरोपी की सूचना देने वाले को इनाम की उक्त राशि दी जाएगी और साथ ही उसकी पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।
जिला पुलिस के निम्न नंबरो पर आरोपी की सूचना दे;
थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज- 7056000119
जिला पुलिस कंट्रोल रूम- 0180, 2699141, 2615323
यह है मामला:
थाना इसराना में गांव लाखू बुआना निवासी सोमबीर पुत्र बलवान ने शिकायत देकर बताया था कि बांध मोड़ पर लिटिल एंजल्स स्कूल के पास उसका हनुमान भट्ठे के नाम से ईट भट्ठा है। भट्ठे पर पपू मेट की लेबर काम करती है। बरसात के कारण भट्ठे का काम बंद है। जिसकी वजह से कुछ लेबर अपने गांव गई हुई है व कुछ भट्ठे पर बनी झुग्गियों में रह रही है। 14 अगस्त की देर रात उसके फोन पर पपू मेट की पत्नी ने फोन कर बताया कि बालकराम पुत्र बिसम्बर मेहतो निवासी मनकथा लखीसराय बिहार व सिंहासन मांझी पुत्र नाथू मांझी निवासी बरविछा कुथौर शेखपुरा बिहार का शराब पीकर झगड़ा हो गया है। सिंहासन ने बालकराम के सिर में ईट मारकर सिर फोड़ दिया आप किसी डॉक्टर को भट्ठे पर भेज दो। उसने पलड़ी निवासी डॉक्टर प्रदीप को फोन कर दिया जो भट्ठे पर लेबर को दवाई वगैरा देने का काम करता है। प्रदीप भट्ठे पर पहुंचा और बालकराम को ट्रैक्टर से इसराना ले गया और पट्टी वगैरा करके उसको वापिस भट्ठे पर छोड़ दिया था। उसको सुबह करीब 8:30 बजे सूचना मिली की बालकराम की सिर में चोट लगने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने सोमबीर की शिकायत पर थाना इसराना में आरोपी सिंहासन मांझी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments