Friday, May 22, 2026
Newspaper and Magzine


हत्या के मामले में आरोपियों को अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई पानीपत सीआईए-वन पुलिस की टीम

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 6, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 06 जुलाई 2022, व्यापारी राजकुमार की हत्या के मामले में आरोपियों को अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को यूपी के नोएडा की गोतमबुद्ध जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई पानीपत सीआईए-वन पुलिस की टीम. आरोपी नवीन उर्फ छोटा निवासी भैसवाल सोनीपत हत्या के मामले में नोएडा की गोतमबुद्ध जेल में बंद था।

सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया सीआईए-वन पुलिस की टीम समालखा निवासी घी व्यापारी राजुमार की हत्या के मामले में आरोपियों को अवैध देसी पिस्टल उपलब्ध करवाने वाले आरोपी नवीन उर्फ छोटा पुत्र प्रताप निवासी भैसवाल खुर्द सोनीपत को यूपी के नोएडा की गोतमबुद्ध जेल में मंगलवार को प्रोडक्शन वारंट पर पानीपत लेकर आई है। असला तस्करों के ठीकानों का पता लगा काबू करने व गहनता से पुछताछ करने व के लिए पुलिस टीम ने आरोपी नवीन को माननीय न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया राजकुमार की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी दीपक निवासी आटा समालखा पानीपत सहित तीन आरोपी अंशुल, प्रशांत व वंश को गत दिनों सीआईए-वन पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग किये दो अवैध देसी पिस्टल व लूटी गई नगदी में से बचे 10 हजार रूपए आरोपी दीपक के कब्जे से बरामद कर चारों आरोपियों को जेल भेजा गया था।

पूछताछ में आरोपी दीपक से खुलासा हुआ था कि उसने वारदात में प्रयोग किये अवैध देसी पिस्टल अपने साथी नवीन उर्फ छोटा निवासी भैसवाल खुर्द सोनीपत से लिये थे। नवीन उर्फ छोटा के साथ उसकी दोस्ती है। उसने नवीन के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर हत्या व लूट की वारदातों का अंजाम दिया है। नवीन को कुछ समय पहले यूपी की नोएडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया गहनता से पूछताछ करने के लिए सीआईए-वन पानीपत पुलिस की टीम आरोपी नवीन को मंगलवार को यूपी नोएडा की गोतमबुद्ध जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पानीपत लेकर आई और आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी नवीन के खिलाफ सोनीपत व यूपी के मुज्जफर नगर एवं नोएडा में हत्या, जानलेवा हमला व धमकी देने सहित अन्य अपराधिक वारदातों के दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है।

समालखा की वारदात का विवरण :

थाना समालखा में चिराग पुत्र राजकुमार निवासी माता पुली रोड़ समालखा ने मंगलवार 4 जनवरी को शिकायत देकर बताया की उसके पिता राजकुमार का समालखा में घी, तेल का थोक का कारोबार है। रोजाना की तरह मार्केट से पेमेंट इक्कठी कर उसके पिता मंगलवार साय घर लोट रहे थे। घर के नजदीक पहुंचने पर अज्ञात व्यक्तियों ने पिस्तौल से गौली मार पैसो से भरा बैग व मोबाइल छिनकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे और खुन से लथपत पिता को हस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। चिराग की शिकायत पर थाना समालखा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट व हत्या कि विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन ने वारदात की साय ही मौका-मुआयना कर आरोपियों को जल्द से जल्द काबु करने के लिए सीसीटीवी फुटेज जारी करवाकर आरोपियों पर 1लाख का इनाम भी घोषित किया गया था।

Comments