Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


तहसीलदार सुमन लता सेवामुक्त. प्रशासनिक सेवा में दिया अनुकरणीय योगदान.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 30, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT, 30 सितंबर । जिले में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली तहसीलदार सुमन लता मंगलवार को अपने पद से सेवानिवृत्त हो गईं। उन्होंने लंबे समय तक प्रशासनिक सेवा में रहते हुए ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया, जिसे प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अत्यंत सराहा गया।

उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक भाव भरा विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिला उपायुक्त, एसडीएम, जिले के सभी तहसीलदार, लघु सचिवालय और तहसील कार्यालय के अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सुमन लता के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को यादगार बताया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सुमन लता ने हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनका अनुशासित व व्यवस्थित कार्यशैली सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रही है।
अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की।

Comments