टेरेसा सदन ने 4-0 से राधाकृष्णन से बाजी मारी.
BOL PANIPAT : स्थानीय जी. डी गोयनका पब्लिक स्कूल में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें चारों सदनों ने टेरेसा, टैगोर, राधाकृष्णन, विवेकानंद ने कक्षा तीसरी से पांचवी कक्षा तक की विद्यार्थियों ने भाग लिया । पहले चरण में टैगोर और टेरेसा सदन से टेरेसा विजयी रहा और विवेकानंद और राधाकृष्णन सदन से राधा कृष्ण विजय रहा । दूसरे चरण में टेरेसा और राधाकृष्णन में टक्कर हुई और 4-0 से टेरेसा विजयी रहा । टेरेसा सदन के कप्तान शिवांश और राधाकृष्णन सदन के कप्तान समर ने अपनी-अपनी टीम का मनोबल बढ़ाया ।
प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने विजयी टीम को शुभकामनाएं दी और दूसरे सदनों को भी प्रोत्साहित किया । उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी विद्यार्थी जीवन में बहुत महत्व है । इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, वाइस चेयरमैन युवराज जैन, एडवोकेट मुस्कान जैन खेल प्रशिक्षिका सुमिता और मंजीत कादियान के साथ-साथ विद्यार्थी गण मौजूद रहे ।

Comments