पानीपत की विकास हेतु घोषणाओ के लिए मुख्यमंत्री का आभार :- अर्चना
BOL PANIPAT : 2 मई पानीपत के विकास के लिए मुख्यमंत्री मनहोर लाल ने घोषणओ की बारिश करदी. मुख्यमंत्री मनहोर लाल ने 1768 करोड़ रूपये की भारी भरकम राशि के विकास कार्यो की घोषणओ कर विकास को पँख लगा दिए इन सब के लिए मुख्यमंत्री का पानीपत की जनता तेह दिल से धन्यवाद करती हैँ! ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता अपने हुडा स्तिथि कार्यलय से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहे!
डॉ अर्चना ने मुख्यमंत्री ने आठ सो करोड़ के रेनी वेल योजना की घोषणा से पानीपत वासियों को स्वच्च व शुद्ध पेय जल मिलेगा! नगर निगम पानीपत को विकास कार्यों हेतु 182 करोड़ रूपये व समालखा नगरपालिका को 12 करोड़ की घोषणा स्थानीय विकास को गति देंगे! अर्चना ने कहा पानीपत ग्रामीण व इसराना विधानसभा क्षेत्र की 63 सड़को के लिए 106 करोड़ की घोषणा से आधार बहुत ढाचा मजबूत होगा जिस से निवेश बढ़ेगा ज़िलें मे रोजगार बढेगा! पानीपत मे सेक्टरों के 17 कामो के लिए 25.5 करोड़ रूपये की घोषणा की गयी!जिससे सेक्टर वासिओ को सुविधा मिलेगी! स्वर्ण पदक ओलम्पियन नीरज चोपड़ा को सम्मान देते हुए व खेल को बढ़ावा देने हेतु नीरज चोपड़ा के गाव में 10लाख से खेल स्टेडियम बनाया जाएगा!. लोगो की आवास की सुविधा हेतु पुरानी शुगर मिल की 35 एकड़ जमीन पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का नया सेक्टर काटा जाएगा! डाहर गाँव में पशु अस्पताल व मतलोडा में बी दी पी ओ कार्यलय की मरमत की जायेगी / पानीपत के उद्योगो के बहुत बड़ी मांग अल्ट्रा माडर्न फायर स्टेशन की घोषणा उद्योगो को बहुत बड़ी राहत मिली!
पानीपत ग्रामीण की बस्तीयों पानी की निकासी 17 डीप टूब्वेल पाईप लाइन व रामनगर हेतु नहरी पुल की घोषणा की गयी!मतलोडा के लिए नये बस स्टेंड की घोषणा,पानीपत शहर में आर ओ बी की घोषणा की गयी!. अर्चना ने कहा की ज़िले में शिक्षा का स्तर बढ़ाने हेतु 43 स्कूलों को अपग्रेड करने की घोषणा की गयी! डॉ अर्चना ने कहा की इन घोषणाओ से पानीपत ज़िलें में विकास तेज रफ़्तार पकडे गा! मुख्यमंत्री जी हरियाणा एक, हरियाणवी एक की तर्ज पर विकास को अमली जामा पहना रहे हैँ! इन सब के लिए हम मुख्यमंत्री मनहोर लाल का आभार व्यक्त करते हैँ!

Comments