Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


जिला में आज मनाया जाएगा 16 वां ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 24, 2026 Tags: , , , ,

-‘माई इंडिया माई वोट’ थीम पर आधारित होगा नेशनल वोटर डे

BOL PANIPAT, 24 जनवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार 25 जनवरी 2026 को ‘माई इंडिया माई वोट’ थीम पर जिला में 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डाक्टर वीरेद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 25 जनवरी को प्रात: 11 बजे जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता जागरूकता और हर नागरिक की भागीदारी का उत्सव है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जिला के मतदाताओं व विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष, एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने तथा धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने संबंधित शपथ दिलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों व शैक्षिक संस्थानों में ‘माई इंडिया माई वोट’ विषय पर आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Comments