Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस उत्साहपूर्वक. उद्देश्यपूर्ण एवं सार्थक रूप से मनाया गया.

By LALIT SHARMA , in Business , at March 6, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) में 5 मार्च 2026 को 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस उत्साहपूर्वक, उद्देश्यपूर्ण एवं सार्थक रूप से मनाया गया । इस अवसर पर  मुख्य-महाप्रबंधकगण, महाप्रबंधकगण, उपमहाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, अधिकारी एवं कर्मचारीगण और सभी ठेकेदार बंधुओ की उपस्थिति में एम एल डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख द्वारा पानीपत रिफाइनरी में एवं अजय कैला कार्यकारी निदेशक (कोर ग्रुप) द्वारा  पानीपत नैपथा क्रैकर में अग्नि एवं सुरक्षा विभाग में सुरक्षा ध्वजारोहण किया गया । 

कार्यक्रम के शुरुआत  में एम एल डहरिया द्वारा पानीपत रिफ़ाइनरी में एंव अजय कैला द्वारा पानीपत नैपथा क्रैकर सभी उपस्थित लोगों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई।  श्री एम एल डहरिया द्वारा सुरक्षा मैगज़ीन रिलीज किया गया। इस दौरान इंडियन ऑयल के अध्यक्ष ए एस साहनी का संदेश तथा श्री अरविंद कुमार, निदेशक (रिफ़ाइनरीज़) एवं अतिरिक्त प्रभार निदेशक (पाइपलाइनस) का संदेश पढ़ा गया ।

अपने संबोधन में एम. एल. डहरिया ने “उन्नत सुरक्षा के लिए लोगों को संलग्न करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं” के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पिछली दुर्घटनाओं से सीख लेते हुए उनके सुझावों को साइट पर प्रभावी रूप से लागू करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से सेफ्टी लीडर बनने की अपील की, ताकि प्रत्येक कार्य सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके और पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में शून्य दुर्घटना और शून्य आग की घटना के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। साथ ही उन्होंने विशेष रूप से आईएफ़आर सूट के उपयोग और एसओपी के पूर्ण पालन को सुनिश्चित करने पर बल दिया।

इस अवसर पर फायर स्टेशन  में विभिन्न वेंडरों द्वारा सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई  जिसमे विभिन्न प्रकार के सुरक्षा उपकरणो को प्रदर्शित किया।  इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह जोकि 5 से 11 मार्च 2026 तक मनाया जाएगा जिसमें कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों, अनुबंध पर्यवेक्षकों, चालकों तथा सहायकों, सीआईएसएफ कर्मचारियों, गृहिणियों  के लिए विभिन्न सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित  किये जाएगे।

Comments