Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


श्रद्धा भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर कोटला सुखदेव नगर पानीपत का 66 वाँ वार्षिकोत्सव

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at November 15, 2025 Tags: , , ,

 BOL PANIPAT : श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर, कोटला सुखदेव नगर पानीपत का 66 वाँ वार्षिकोत्सव दिव्य सत्संग समारोह एवं भण्डारा, दिनांक 16-17-18 नवम्बर 2025 को परम पूज्य सतगुरूदेव श्री श्री 1008 श्री कान्ता देवी जी महाराज, परमाध्यक्षा श्री प्रेम मन्दिर पानीपत की पावन अध्यक्षता में बड़ी ही श्रद्धा भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मन्दिर के प्रवक्ता चन्द्रभान वर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 16-17 नवम्बर को अमृत वेला सत्संग प्रातः 6 बजे से 8 बजे तमक सायं 4 से 6 बजे तक भसजन संकीर्तन महिला संकीर्तन मण्डल की ओर से होगा, 18 नवम्बर को प्रातः 6 बजे प्रभातफेरी होगी 9 बजे से 11 बजे तक सामूहिक हवन यज्ञ होगा। 12 बजे से 2 बजे तक परम पूज्य गुरूजी शुक्राना गुरूजी का संकीर्तन व सत्संग होगा। सेवा सिमरण, सत्संग, भक्ति के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, कोमल सैनी मेयर नगर निगम, अंजलि शर्मा, पार्षद, नवल जिन्दल, पार्षद होंगे। मन्दिर में प्रैस वार्ता में रामपाल शर्मा, सुभाष सोनी, चन्द्रभान वर्मा, अजय गोयल, पं. कृष्ण कुमार पाठक, नरेश गन्धीर, यशपाल वर्मा, शिवचरण सम्मी, लक्ष्य मल्हौत्रा, विशाल कपूर, संजय आदि उपस्थित थे।

Comments