गीता विश्वविद्यालय में आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : गीता विश्वविद्यालय, नौल्था पानीपत के सामुदायिक सेवा क्लब के तत्वधान में आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्विद्यालय के चांसलर ( एस पी बंसल जी), प्रो चांसलर ( निशांत व अंकुश बंसल ) , वाइस चांसलर (डॉ विकास सिंह) ,डॉक्टर गुलशन चौहान ( प्रो वाइस चांसलर) ,डीन इंजीनियरिंग (डॉ अमित गुप्ता ), डीन एकेडमिक ( डॉ प्रेरणा डावर ), प्रिंसिपल फार्मेसी (डॉ सुनील जावला), रजिस्ट्रार (डॉ दीपक डूडेजा ) ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और योग के महत्व को बताया।
सुरेंद्र कुमार गोयल, सीनियर कोच (आर्ट ऑफ लिविंग) ,रिटायर्ड सीनियर मैनेजर (सेफ्टी), नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद थे। उन्होंने विद्यार्थीयो और शिक्षकों को योग का महत्व बताया की योग मन और शरीर कि बेहतर नियंत्रण के लिए अधिक कल्याणकारी है। उन्होंने योगाभ्यास की विभिन्न शैलियां ,शारीरिक मुद्राएं, सांस लेने की तकनीक और ध्यान के बारे में अवगत करवाया। योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को प्रो वाइस चांसलर डॉक्टर गुलशन चौहान द्वारा स्मृति चिन्ह व शाल भेंट की गईं। कार्यक्रम के संयोजक सौरभ मित्तल , भारती वर्मा, डॉ सोनो भारद्वाज, डॉ अर्चना, प्रीति, कोमल, रिया बंसल, प्रोमिला, परदीप कुमार, अजय कुमार , अविनाश कुमार व विद्यार्थी एवम अन्य स्टाफ गण मोजूद थे। मुख्य अतिथि के धन्यवाद सहित कार्यक्रम का समापन हुआ।

Comments