Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


विश्व संवाद केंद्र हरियाणा द्वारा 9वें प्रदेश पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।


BOL PANIPAT : विश्व संवाद केंद्र जगतधरी इकाई की ओर से आदि पत्रकार देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को परिवेश में पत्रकारिता के लिए जीवंत विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम महाराजा अग्रसेन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजीज में होगा। पेपर मिल गुरूद्वारा के प्रधान सरदार शमशेर सिंह सोढ़ी मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के सदस्य एडवोकेट मुकेश गर्ग मुख्य वक्ता होंगे। जबकि राजकीय महाविद्यालय अहमदनगर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ रमेश धारीवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

यह जानकारी जिला प्रचारक रजनी प्रकाश ने दी। उन्होंने बताया कि पत्रकार गोष्ठी का कार्यक्रम सोमवार सुबह साढे 10 बजे से शुरू होगा। जो दोपहर साढ़े 12 बजे तक चलेगा। उन्होंने सभी पत्रकारों से आग्रह किया कि वे गोष्ठी में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें। उन्होंने बताया कि 30 जून को विश्व संवाद केंद्र हरियाणा के तत्वावधान में पत्रकार जगत के लिए पंचकूला में 9वीं प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा करने वाले मीडिया कर्मियों (पत्रकार, स्तंभकार आदि) को सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में देवर्षि नारद योग्य उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान, हरियाणा पत्रकार गौरव नारद सम्मान, महिला पत्रकार गौरव नारद सम्मान,पत्रकार सेवा सम्मान, नवोदय पत्रकार नारद सम्मान, नागरिक पत्रकार नारद सम्मान (यूट्यूबर,  समाचारोंमुखी ब्लॉगर अथवा पत्र लेखन में संपादक के नाम पत्र, मीडिया इंटरेक्शन-ईमेल आदि) , ग्रामीण विषयकपत्रकार नारद सम्मान, सामाजिक सरोकारपत्रकार नारद सम्मान (समरसता, गौरक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण, जल प्रबंधन, स्वच्छता आदि विषयों पर), उत्कृष्ट समाचार पोर्टल नारद सम्मान, उत्कृष्ट फोटोपत्रकार नारद सम्मान से पत्रकारों को नवाजा जाएगा।

Comments