Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


लिपिक वर्ग ने 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at August 15, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी, हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले हरियाणा राज्य के सभी सरकारी विभागों के लिपिक वर्ग की अनिश्चितकालीन हड़ताल 42वें दिन में पहुंच गई है। आज CAWS की राज्य कार्यकारिणी के अनुरोध पर पानीपत जिले में भव्य तरीके से अनुशासन के साथ 77 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी साथियों द्वारा लघु सचिवालय, पानीपत स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए गए, जहां केवल और केवल देशभक्ति के नारे ही प्रयोग में लाए गए। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर पूरा पानीपत जिला देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया I एसोसिएशन के जिला प्रधान सतबीर शर्मा ने बताया कि 42 दिन बीत जाने के पश्चात भी सरकार ने हमारी मांग को लेकर कोई निर्णय नहीं किया है । इससे सरकार की मंशा साफ हो गई है कि वह कर्मचारी विरोधी है और वह कर्मचारियों के हित एवं अधिकारों को दबाकर उनका शोषण जारी रखेगी तथा उसे हरियाणा की जनता की परेशानियों से भी कोई मतलब नहीं है। सरकार में बैठे लोग सत्ता के नशे में चूर हैं। इसलिए इन सत्ताधीशों को लिपिकीय वर्ग का शोषण, उनकी पीड़ा दिखाई नहीं देती। इस अवसर पर महासचिव श्री अरविंद शर्मा, निशू हुड्डा, पूजा मलिक, पूनम, सोनिया रोमित, सुशील कुमार, रिंकू रोहिल्ला, संदीप, सुनील, राजेश राठी, खड़क सिंह , निशांत इत्यादि मौजूद रहे।

Comments