Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


धोखाधड़ी के मामले में नामजद फरार आरोपी अवैध देसी पिस्तौल व 10 जिंदा रौंद सहित काबू।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 11, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 मार्च 2022, धोखाधड़ी के मामले में नामजद फरार आरोपी अवैध देसी पिस्तौल व 10 जिंदा रौंद सहित काबू। सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया उनकी टीम ने वीरवार को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देकर गांव चुलकाना से तलब सिंह उर्फ तुषार पुत्र जगपाल निवासी चुलकाना को उसके घर से एक अवैध देसी पिस्तौल व 10 जिंदा रौंद सहित काबू करने में कामयाबी हासिल की। इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया आरोपी तलब सिंह उर्फ तुषार थाना समालखा में दर्ज एक धोखाधड़ी के मुकदमे में भी नामजद आरोपी है। पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए काफी समय से उसके संभावित ठिकानों पर दंबिस दे रही थी। परंतु आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था। बरामद अवैध देसी पिस्तौल व 10 जिंदा रौंद को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पुछताछ करने के लिए आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान वीरवार साय समालखा अड्डे के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की थाना समालखा में दर्ज धोखाधड़ी के एक मुकदमे में नामजद फरार चल रहा आरोपी तुषार उर्फ काला पुत्र जगन निवासी चुलकाना गांव में घर पर आया हुआ है। पुलिस टीम ने तुरंत गांव में दंबिस देकर आरोपी तुषार को उसके घर से काबू कर तलाशी ली तो आरोपी के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल 315 बौर, 6 जिंदा रौद 315 बौर व 4 जिंदा रौंद 32 बौर के बरामद हुए।

आरोपी धोखाधड़ी के मुकदमें में फरार चल रहा था :

सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने समालखा में 30 दिसंबर 2021 को गुप्त सूचना के आधार पर डायमंड होटल के पास तुषार के गैराज पर दंबिस देकर चोरीशुदा गाड़ीयों से निकाला गया करीब 30 लाख रूपए कीमत का स्पेयर पार्ट बरामद करने के साथ ही दो आरोपी बचन पुत्र पहल सिंह व मोहित पुत्र संजय निवासी चुलकाना को काबु किया था। वही आरोपी तुषार व विकाश निवासी चुलकाना मौके से भागने में कामयाब हो गए थे। आरोपियों के खिलाफ चोरी का सामान छुपाकर रखने, जाल साजी सहित भा.द.स की विभिन्न धाराओ के तहत थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई थी।
सीआईए-थ्री पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी की चुलकाना निवासी बचन, मोहित, विकाश व तुषार मिलकर समालखा में डायमंड होटल के पास तुषार के गैराज में चोरीशुदा गाड़ियों को काटकर उनके पार्टस अलग-अलग कर बेचने का अवैध धंधा करते है। आरोपी विभिन्न स्थानों से गाड़ी चोरी कर गैराज में लाते और यहा पर उनके पार्टस निकालकर बेचते थे। मौके से बरामद स्पेयर पार्ट करीब 10 गाड़ियो से निकालने बारे अनुमानित हो रहा था।

आरोपी बचन व मोहित को जेल भेजने के बाद सीआईए-थ्री पुलिस टीम फरार आरोपी तुषार को पकड़ने के लिए लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दंबिस दे रही थी।

Comments