Friday, May 29, 2026
Newspaper and Magzine


युवक का अपहरण कर जबरन वसूली व लूट करने का आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 29, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 29 मई : किशनपुरा चौकी पुलिस ने युवक का अपहरण कर जबरन वसूली व लूट करने के आरोपी को बुधवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान किशनपुरा हाल मुखिजा कॉलोनी निवासी संजय उर्फ काला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

किशनपुरा चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कटार सिंह ने बताया कि किशनपुरा चौकी में विद्यानंद कॉलोनी निवासी महावीर पुत्र गिरीराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पावरलूम मशीन चलाने का काम करता है। उसने मुखिजा कॉलोनी निवासी संजय उर्फ काला पुत्र सुलतान के 50 हजार रूपए देने थे। संजय उर्फ काला ने फोन कर पैसे मांगे तो वह 25 मई की शाम करीब 9 बजे 50 हजार रूपए का चेक लेकर संजय को देने के लिए गोहाना रोड पर गया था। वह दुर्गा हैण्लूम के पास खड़ा होकर संजय का इंतजार करने लगा। संजय अपनी मां के साथ स्कूटी पर सवार होकर वहा आया और आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। संजय ने अपने और दो साथियों को बुला लिया। तीनों आरोपी उसको जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर गोहाना रोड पर सुनशान जगह पर ले गए और वहा उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसका फोन छीन लिया व जेब से 8 हजार रूपए निकाल लिए। आरोपियों ने धमकी देकर उसकी वीडियों बनाई और उसकी बाइक देकर किसी को बताने पर जांन से मारने की धमकी दी। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में महावीर की शिकायत पर बीएनएस की धारा 115(2), 140(1), 308(4), 309(6) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कटार सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी संजय उर्फ काला ने अपने दोस्त उरलाना कला निवासी आरोपी अतुल व एक अन्य के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने वर्ष 2022 में महावीर के साथ साझेदारी में काला आंब रोड पर वेल्वेट की तीन मशीन लगाई थी। मुनाफा नहीं हुआ तो उसने वर्ष 2024 में मशीने महावीर को बेच दी। मार्च 2026 तक महावीर ने थोड़े थोड़े कर उसको 3 लाख रूपए का भूगतान कर दिया था। 25 मई को 50 हजार रूपए देने का करार था। फोन कर महावीर से पैसे मांगे तो उसने पैसे देने के लिए गोहाना रोड पर बुलाया। वह स्कूटी पर अपनी मां को बैठाकर गोहाना रोड पर पहुंचा। वहा महावीर के साथ उसकी पैसों को लेकर कहासुनी होने पर उसने उरलाना कला निवासी अपने दोस्त अतुल को फोन कर बुला लिया। अतुल बाइक पर अपने एक अन्य साथी को लेकर वहा आ गया। इसके बाद वे तीनों महावीर को जरदस्ती बाइक पर बैठाकर जाटल रोड पर सौंधापुर के पास ले गए। रास्ते में महावीर अपनी पत्नी को फोन करने लगा को उन्होंने फोन छीनकर नहर में फैक दिया, और सुनन जगह पर ले जाकर उसके साथ मारपीट कर जेब से 50 हजार राशि का चेक व 8 हजार रूपए कैश छीनकर उसकी बाइक देकर भगा दिया था।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कटार सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने छीनी गई नकदी खर्च कर दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया 50 हजार राशि का चेक व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर शुक्रवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments


Leave a Reply