Sunday, May 17, 2026
Newspaper and Magzine


बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 2, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 02 जुलाई 2025, थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस ने 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को 18 घंटे के दौरान मंगलवार शाम को गिरफतार किया। आरोपी की पहचान गांव इटाहवा बहराइच यूपी हाल किरायेदार गंगापुरी रोड निवासी राकेश के रूप में हुई है।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में मूल रूप से यूपी निवासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया था कि वह कई सालों से पानीपत में किराये पर रह रहा है। यहा वह लोडिग का काम करता है। 30 जून को 5 साल की बेटी को अपने साथ लोडिंग गाड़ी में बैठाकर कंपनी में गया था। जहा उसने बेटी को केबिन में बैठा दिया और गाड़ी को लोडिंग करवाने लगा। इस दौरान उसने पीछे वाले शीशे से केबिन में देखा तो राकेश उसकी बेटी के कपड़े निकालकर गलत काम करने की कोशिश कर रहा था। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में व्यक्ति की शिकायत पर बीएनएस की धारा 65(2), 62 व पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments