Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर आरोपी को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 26, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 नवम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर आरोपी को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दिनेश कुमावत निवासी सीकर हाल जयपुर राजस्थान के रूप में हुई।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि थाना साइबर क्राइम में 6 दिसम्बर 2023 को गांव नौल्था निवासी उमेद सिंह पुत्र इश्वर सिंह ने शिकायत देकर बताया था कि उसके Amazon seller के Account का ID, Password बदल कर उसमें अपना ID, Password डाल कर उसके Amazon seller Account से कुल 570000/- रुपये निकाल लिये। जिसके लिए फैक Gmail ID व फर्जी सिम कार्ड का प्रयोग किया गया। थाना साइबर क्राइम में उमेद की शिकायत पर आईपीसी की धारा 420 के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए गिरोह का भंडाफोड़ कर सोमवार को राजस्थान के जयपुर से आरोपी दिनेश कुमावत पुत्र रामप्रसाद कुमावत निवासी छोटी पिपली के पास धोध रोड सीकर राजस्थान हाल S-2 विराट 14 शिव नगर निवारु पुलिया जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया। आरोपी एम.कोम पास है।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि आरोपी ने साइबर ठगी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 8 मोबाईल फोन, 30 सिम कार्ड, 22 क्रेडिट व डेबिट कार्ड, 6 मोहर बरामद कर गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर हासिल कियाl

Comments