गन प्वाइंट पर व्यवसायी व ड्राइवर का अपहरण कर 20 लाख की फिरौती मांगने वाले आरोपियों को हथियार उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 3 सितम्बर 2022, सीआईए वन की टीम ने व्यवसायी व ड्राइवर का गन प्वाइंट पर अपहरण कर 20 लाख की फिरोती मांगने वाले आरोपियों को कार्बाइन व देसी पिस्तौल उपलब्ध करवाने वाले फरार चल रहे आरोपी को शुक्रवार सायँ विकास नगर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विजय निवासी विकास नगर पानीपत के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने हथियार उपलब्ध करवाने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार किया।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपी विजय ने पूछताछ में बताया उसको कार्बाइन व देसी पिस्तौल सिवाह निवासी उसके दोस्त अरविंद उर्फ तोता ने दी थी। अरविंद की गत दिनो मौत हो चुकी है। अरविंद की मौत के बाद उसने कार्बाइन व देसी पिस्तौल अपने दोस्त शामड़ी निवासी हरिकिशन व अर्जुन नगर निवासी बिजेंद्र को 7 हजार रूपए में बेच दी थी। आरोपी ने इसमें से 6 हजार रूपए खाने पीने में खर्च कर दिए बचे 1 हजार रूपए बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी विजय को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया वारदात को सफलतापूर्वक सूलझाते हुए सीआईए वन टीम ने गत दिनों गैंग के सरगना सोनीपत के गंगाना निवासी आरोपी अनिल सहित आरोपी हरिकिशन निवासी शामड़ी, अजीत निवासी रामकली, मंदीप निवासी भम्भेवा जीन्द व बिजेंद्र निवासी अर्जून नगर पानीपत को वारदात में प्रयोग की कार्बाइन व देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपियों ने कार्बाइन व देसी पिस्तौल अपने साथी विजय पुत्र ओमप्रकाश निवासी विकाश नगर पानीपत से खरीदने बारे स्वीकार किया था। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की एक कार्बाइन, रिट्ज कार, बाइक, चाकू व 1 लाख रूपए व व्यावसायी की इनोवा कार बरामद कर रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस टीम ने पांचो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद के आरोपियों को अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाले फरार आरोपी विजय की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। आरोपी विजय के संभावित ठिकानों पर दबिस देते हुए आरोपी को शुक्रवार सायँ विकास नगर से गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था।
थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में व्यवसायी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है
थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में गोहाना नई अनाज मंडी निवासी व्यवसायी ने शिकायत देकर बताया था कि उसका पानीपत में बरसत रोड पर वेस्ट का गोदाम है। 9 अगस्त की सायँ वह अपने ड्राइवर दीपक के साथ इनोवा कार में सवार होकर गोदाम से घर जा रहा था। सायँ करीब 7 बजे पार्क हस्पताल के पास रोहतक बाइपास पर चढ़ रहे थे तो तभी एक सफेद रंग की रिट्ज कार ने ओवरटेक कर हिट करने की कोशिश करते हुए इनोवा को रूकवा लिया। गाड़ी के रुकते ही रिट्ज कार से 3 युवक उतरे और गन प्वाइंट पर उसको व ड्राइवर को इनोवा की पिछली सीट पर डाल दिया। गाड़ी में बदमाशों ने देसी पिस्तौल, चाकू व स्टेनगन दिखाकर उसके फोन से घरवालों को फोन कर 20 लाख रूपए की फिरौती मांगी और मारपीट करके 30 हजार रूपए व सोने का कड़ा छीन लिया। आरोपी गाड़ी को विभिन्न गांवों में घूमाते रहे। नौल्था के पास सामने से पुलिस की डायल 112 की गाड़ी को आता देखकर आरोपियों ने गाड़ी को रॉन्ग साईड किया तो वह मौका पाकर गाड़ी से नीचे उतर गया। आरोपी इनोवा सहित ड्राइवर दीपक को लेकर फरार हो गए। व्यवसायी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में आईपीसी की धारा 341,365,379बी,386,395,397 व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
सीआईए वन की टीम ने पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के दिशा निर्देश में कार्रवाही करते हुए विभिन्न पहलूओं पर जांच कर 10 अगस्त की साय टीडीआई पुल के पास दबिस देकर आरोपी हरिकिशन निवासी शामड़ी सोनीपत को इनोवा गाड़ी सहित गिरफ्तार कर अपहर्त ड्राइवर दीपक को सकुशल छुड़ाने में कामयाबी हासिल की थी। वही आरोपी की निशानदेही पर वारदात में संलिप्त अनिल निवासी गंगाना सोनीपत, अजीत निवासी रामकली, मंदीप निवासी भम्भेवा जीन्द व बिजेंद्र निवासी अर्जून नगर पानीपत के साथ गिरफ्तार किया था।

Comments