Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


मंदिर से मूर्ति चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 6, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT:06 जून 2023 , थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने गांव बबैल मंदिर से मूर्ति चोरी करने के आरोपी को बीती देर साय गिरफ्तार किया।

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया कि सोमवार देर साय थाना सेक्टर 13/17 पुलिस की टीम गश्त के दौरान अंसल में मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक अंसल गेट नंबर दो के पास घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिश देकर युवक को हिरासत में लेकर पुछताछ की तो उसने अपनी पहचान इरफान उर्फ कोकल पुत्र भाषा निवासी बबैल के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बीते गुरूवार की रात गांव बबैल में स्टेडियम में बने मंदिर से हनुमान जी मूर्ति चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में गांव बबैल निवासी धर्मेंद्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना सेक्टर 13/17 में गांव बबैल निवासी धर्मेंद्र पुत्र जिले सिंह ने शिकायत देकर बताया था कि गांव में राजीव गांधी खेल स्टेडियम बना हुआ है। स्टेडियम में हाल के सामने हनुमान जी का मंदिर बनाकर उसमें हनुमान जी की 2 फुट की मूर्ति स्थापित की हुई थी। 2 जून की सुबह देखा मूर्ति नही मिली। धर्मेंद्र ने गांव निवासी शेख पुत्र भाषा पर मूर्ति चोरी करने का शक जताया था। शिकायत पर थाना सेक्टर 13/17 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने व चोरीशुदा मूर्ति बरामद करने के लिए पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी इरफान उर्फ कोकल को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments