Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी नशा तस्कर की निशानदेही नशा सप्लायर को गिरफ्तार किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 14, 2022 Tags: , , , , ,

आरोपी की पहचान तेजबीर उर्फ तेजा निवासी करहंस के रूप में हुई

BOL PANIPAT : 14 अक्तूबर 2022, सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया उनकी टीम ने दिसंबर 2020 में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थित में समालखा नारायणा रोड पर चिकन कार्नर की दुकान से सुनील उर्फ टोनी निवासी डिडवाड़ी को 500 ग्राम चरस (मादक पदार्थ) सहित गिरफ्तार किया था। बरामद चरस को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त चरस गांव निवासी बबलू पुत्र रामकुमार से 20 हजार रूपए में खरीद कर लाने बारे स्वीकारा था। आरोपी सुनील उर्फ टोनी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया था।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया सीआईए थ्री की टीम ने गत शुक्रवार को नशा तस्कर आरोपी बबलू को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की तो आरोपी ने सुनील उर्फ टोनी निवासी डिडवाड़ी को चरस बेचने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपी बबलू का अपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी बबलू को माननीय न्यायालय में पेश कर 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त चरस गांव करहंस निवासी तेजबीर उर्फ तेजा पुत्र गुलजारी से 15 हजार रूपए में खरीदने बारे स्वीकारा। आरोपी बबलू की निशानदेही पर दंबिस देते हुए नशा सप्लायार आरोपी तेजबीर उर्फ तेजा को वीरवार साय समालखा अड्डा से गिरफ्तार किया।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से आरोपी बबलू को रिमांड अवधी पूरी होने पर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया वही गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी तेजबीर उर्फ तेजा को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

Comments