Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


खेल कोटे से नौकरी लगवाने के नाम पर 8 लाख रुपये की ठगी करने मामले में आरोपी को शामिल जांच कर गिरफ्तार किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 26, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 जून 2024, थाना तहसील कैंप पुलिस ने खेल कोटे से रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर गांव जाटल निवासी युवक से 8 लाख रुपये की ठगी करने मामले में नामजद आरोपी संदीप निवासी बांध को मंगलवार को शामिल जांच कर गिरफ्तार किया। आरोपी ने मामले में माननीय उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत ली हुई है।
थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना तहसील कैंप में रणबीर पुत्र ईश्वर निवासी जाटल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी संदीप निवासी बांध के साथ जान पहचान है। जुलाई 2021 में संदीप उससे मिला और बताया पंजाब पोस्टल सर्विस में खेल कोटे से नौकरी निकली हुई है। संदीप ने सेंटर के पोस्ट ऑफिस में अच्छी जान पहचान होने की बात कहकर उसके बेटे राहुल जो बास्केट बाल का इंडिया लेवल का खिलाड़ी है उसको पंजाब पोस्टल सर्विस में खेल कोटे से नौकरी लगवाने की बात कही। संदीप ने पहले भी कई लड़कों की स्पोर्ट कोटे से रेलवे में नौकरी लगवाने की बात कही।
तीन महिने में नौकर लगवाने की बात कहते हुए संदीप ने 3 लाख रुपये पहले व 3 लाख रुपये काम होने के बाद देने के लिए कहा।
उसने बातों पर विश्वास करते हुए जुलाई 2021 में संदीप को 3 लाख रुपये कैश दे दिए। वह साथ में अपने हिसाब से फार्म भरने की बात कहकर बेटे के स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट व अन्य दस्तावेज की फोटोकॉपी व फार्म पर हस्ताक्षर करवाकर ले गया। अगस्त 2021 में संदीप ने फिर से मिलकर बताया कि हरियाणा स्पोर्ट्स कोटे की भी भर्ती निकली है। आपका कोई रिश्तेदार है तो वह उसको भी भर्ती करवा देगा। उसने अपने दामाद साहिल का नाम लेकर उसके पास स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट ना होने की बात संदीप से कही। संदीप ने कहने लगा उसके आदमी जो भर्ती करवाते है उनकी स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में जानकारी है। वह खुद सर्टिफिकेट बनवाकर स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती करवा देंगे। नौकरी के पूरे काम के संदीप ने 10 लाख रुपये मांगे। इसमें से 5 लाख रुपये पहले और 5 लाख रुपये बाद में देने की बात कही। सितंबर 2021 में संदीप उससे 5 लाख रुपये व सारे दस्तावेज ले गया। इसके बाद दोनों का लिस्ट में नाम होने की बात कहता रहा और नवम्बर 2022 में 1 लाख रुपये उधार ले गया। उधार लिए पैसे 1 महीने बाद वापस दे दिए।
उन्होंने साइट चेक करवाई तो हरियाणा पोस्टल सर्कल अंबाला की साइट पर अपलोड लिस्ट में दामाद साहिल का नाम नही था। उसने संदीप से बात कर लिस्ट में नाम ना होने की बात कही तो वह कहने लगा साहिल का हरियाणा की बजाय दिल्ली सर्कल में फार्म भरा हुआ है। अगस्त 2023 में दिल्ली सर्कल की लिस्ट भी जारी हो गई। नाम ना आने पर उसने संदीप से बात की तो कहने लगा यह फेक है दोबारा से लिस्ट आएगी। इसके कुछ दिन बाद भारत सरकार पोस्टल की साइट पर भर्ती हुए उम्मीदवारों की लिस्ट डाल दी गई। उनके बेटे राहुल व दामाद साहिल का नाम नही था। उन्होंने संदीप से अपने पैसे वापिस मांगे तो पहले कुछ दिन में देने की बात कहता रहा बाद में पैसे देने से मना कर दिया और धमकी देने लगा। संदीप ने नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे 8 लाख रूपये की धोखाधड़ी कर ली। रणबीर की शिकायत पर थाना तहसील कैंप में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

Comments